रोडवेज के संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, निजीकरण पर जताई चिंता

Share This

इटावा। सोमवार को रोडवेज परिवहन निगम के संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मियों ने इटावा रोडवेज कार्यशाला में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। कर्मियों ने निजीकरण, ठेकेदारी प्रथा और पीपीपी मॉडल को लेकर अपनी चिंता जताई और कहा कि इससे निगम के अस्तित्व को खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निगम के कार्मिकों को निर्धारित तिथि से वेतन और महंगाई भत्ता नहीं मिल रहा है।

संविदा कर्मियों ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम से अलग हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के संविदा कर्मियों को 2010 में नियमित कर दिया गया, लेकिन इटावा रोडवेज के संविदा कर्मियों को अब भी 2.80 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से भुगतान किया जा रहा है। इसके अलावा, मृतक आश्रितों को पिछले लगभग सात वर्षों से नियमित नियुक्ति नहीं दी गई है। 2001 तक के संविदा चालकों और परिचालकों को शासन के आदेश के बावजूद नियमित नहीं किया गया है।

संविदा कर्मियों ने डग्गामार बसों के संचालन पर भी सवाल उठाया, कहा कि इन बसों का संचालन निगम की आय को प्रभावित कर रहा है, लेकिन इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि डग्गामार बसों के संचालन के कारण संविदा चालकों और परिचालकों के वेतन में कटौती हो रही है और प्रति ट्रिप अलग से कटौती की जा रही है।

कर्मियों ने यह भी कहा कि परिवहन निगम में आर्बिटरेशन की व्यवस्था नियमों के खिलाफ है और उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी लंबित मांगों पर अब तक कोई ध्यान नहीं दिया है। रोडवेज कर्मचारियों ने सरकार से अपनी मांगों को शीघ्र लागू करने की अपील की है और चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन तेज करेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

नुमाइश हर साल ताज़ा करती हैं खजला, सोफ्टी और खेल–खिलौनों वाली बचपन की यादें

इटावा में आयोजित होने वाली जनपद प्रदर्शनी जिले के सांस्कृतिक और सामाजिक जीवन का प्रमुख आयोजन माना जाता है। यह प्रदर्शनी लगभग एक सदी...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा का शीर्ष केमिस्ट्री कोचिंग संस्थान: जीविका केमिस्ट्री क्लासेज

आज के समय में अधिकांश कोचिंग संस्थान पूरी तरह से व्यावसायिक रूप ले चुके हैं। न ही छात्रों की संख्या पर कोई नियंत्रण होता...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

अवनीश कुमार राय: इटावा के पूर्व जिलाधिकारी एवं शानदार सुप्रशासक

अवनीश कुमार राय, जिलाधिकारी इटावा, एक कुशल प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनका जन्म 25 जुलाई 1989 को हुआ। वे...