जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में खाद्य सुरक्षा और ड्रग्स निरीक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्देश

Share This

 कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में जिला स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में खाद्य सुरक्षा और ड्रग्स निरीक्षण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी अवनीश राय ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा ड्रग इंस्पेक्टर और समस्त संयुक्त अधिकारियों की एक टीम बनाई जाए, जो विभिन्न स्थानों पर जाकर जांच करेगी। उन्होंने कोटेदारों के रजिस्ट्रेशन को सुनिश्चित करने की बात कही और सैंपलिंग की संख्या बढ़ाने का आदेश दिया।

उन्होंने विशेष रूप से होटल, ढाबे, विद्यालय, मेडिकल और नवोदय विद्यालयों के मैस में जाकर खाने की गुणवत्ता की जांच करने की आवश्यकता जताई। जिलाधिकारी ने कहा कि ड्रग स्टोर पर लगे कैमरों की लिस्ट तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। इसके अलावा, उन्होंने जनपद की प्रत्येक सीएससी पर कैंटीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया और खाद्य एवं औषधि की खरीदारी के लिए पक्के बिल की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि किसी भी उत्पाद में कोई समस्या न हो। उन्होंने यह भी कहा कि खाद्य पदार्थों में पेस्टीसाइड या केमिकल का मिश्रण नहीं होना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

बैठक के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, खाद एवं रसद अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल : एक समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ का अद्भुत सफर

लक्ष्मण स्वरूप अग्रवाल, एक प्रख्यात एडवोकेट एवं राजनीतिज्ञ हैं, जो अपने कार्यों और सामाजिक योगदान के लिए प्रसिद्ध हैं। इटावा भारतीय जनता पार्टी इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

विशुन चौधरी: पत्रकारिता में उत्कृष्टता के साथ प्रेस क्लब की स्थापना में सहयोगी

विशुन कुमार चौधरी का जन्म 26 जनवरी 1962 को पुराना शहर इटावा में मोहल्ला शाहग्रान में हुआ। यह मोहल्ला छिपैटी और पुरबिया टोला के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...