मंदिर और स्कूल में चोरी के आरोप में पांच गिरफ्तार

Share This

सैफई। वैदपुरा पुलिस ने मंदिर और स्कूल में चोरी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी का सामान, औजार और एक ऑटो बरामद हुआ है। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि नगला हीरालाल में स्थित निर्माणाधीन आश्रम पद्धति स्कूल से छह दिन पहले लोहे के जंगले चोरी हुए थे। इसके अलावा, 25 दिसंबर की रात नगला बल्देव गांव में स्थित राधाकृष्ण मंदिर से चोर घंटे चुरा ले गए थे।

इन दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की थी। रविवार तड़के सुबह तीन बजे महोला स्कूल के पास ऑटो सवार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वैदपुरा क्षेत्र के सिवापुर बाबू निवासी छोटू उर्फ राधाकृष्ण, गोलू उर्फ गोविंद, शिवपाल उर्फ अरविंद और फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के पचावली गांव का निवासी गौरव राजपूत शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों से की गई तलाशी में 23 सौ रुपये, दो लोहे के जंगले, एक घंटा और चोरी करने के औजार बरामद किए। आरोपियों ने दोनों चोरी की घटनाओं को कबूल किया है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने चोरी किए गए लोहे के जंगले को जिला फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर के पुरानी रसूलपुर निवासी कबाड़ी आफताब को बेच दिया था।

पुलिस ने कबाड़ी आफताब को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पूरी साजिश को बड़े ही चालाकी से अंजाम दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर काबू पाने में मदद मिलेगी। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें ताकि इस तरह की घटनाओं पर काबू पाया जा सके।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की मिट्टी में रची-बसी है गौरवशाली इतिहास, अध्यात्म और वीरता की त्रिवेणी

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती’ यह कथन केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक जनपद की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और पौराणिक विरासत का जीवंत प्रमाण...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...