विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला, मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

Share This

सैफई  झिंगूपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान नीतू यादव (27) के रूप में हुई, जिसकी शादी डेढ़ साल पहले विकास यादव से हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या कर शव फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है।

शनिवार को नीतू के एक वर्षीय मासूम बेटे के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी घर पहुंचे। जब उन्होंने घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में देखा तो नीतू का शव फंदे से लटका हुआ पाया। दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

नीतू के भाई प्रदीप कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज को लेकर नीतू को प्रताड़ित कर रहा था। शुक्रवार को नीतू ने अपनी बड़ी बहन को फोन कर बताया था कि उसके साथ मारपीट की गई है। घटना के बाद नीतू का पति विकास यादव, जो जन सेवा केंद्र का संचालन करता है, और उसके ससुराल वाले फरार हो गए।

सूचना मिलते ही एसडीएम कौशल किशोर, सीओ पहुप सिंह और तहसीलदार जावेद अंसारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मिलकर साक्ष्य इकट्ठा किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष की तहरीर मिलने पर ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है, और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयचन्द्र और मुहम्मद गौरी का इकदि‍ल में हुआ था युद्ध

पृथ्‍वीराज चौहान को 1192 ई0 में तराईन के द्वि‍तीय युद्ध में मुहम्‍मद गौरी  ने पराजि‍त  कर 1193ई0 में कन्‍नौज्‍ा पर आक्रमण  कर आसई में...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अमित यादव: श्रमजीवी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सेवा और संघर्ष के प्रतीक

अमित यादव, जिन्हें रौली के नाम से भी जाना जाता है, 10 दिसंबर 1980 को भरथना में जन्मे। उनके पिता का नाम प्रेम सिंह...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...