इटावा। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर पार्टी जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू की अध्यक्षता में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में महान अर्थशास्त्री, ईमानदार और सौम्य राजनेता, देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

सभा में सभी उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन धारण कर स्वर्गीय डॉ. मनमोहन सिंह की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की।
शोक सभा में सपा के जिला महासचिव वीरू भदौरिया, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, वरिष्ठ नेता उदयभान सिंह यादव, मनीष यादव पतरे, बृजवीर सिंह यादव लाला, शहर अध्यक्ष अब्दुल अंसारी, प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी विक्की गुप्ता, जिला सचिव राजकुमार यादव, वी के यादव, अमित कटेरिया, सभासद सचिन कठेरिया, रामबेटी गोयल, राजेश यादव, एड. राजू यादव, पुष्पेंद्र गोयल, गिरेंद्र यादव, हुकुम सिंह यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने डॉ. मनमोहन सिंह की बहुमुखी और प्रेरणादायक राजनीति को याद करते हुए उनके योगदान को सलाम किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
