आवारा पशुओं से परेशान किसान, फसलों की रखवाली में रात-रात भर जागते हैं

Share This

जसवंतनगर। तेजी से बढ़ते अन्ना गोवंश, आवारा पशुओं, नीलगाय, पहाड़ी और जंगली सुअरों का उत्पात अब किसानों के लिए संकट बन चुका है। इन पशुओं के खेतों में घुसने से किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। इस समय जिले के सैकड़ों किसान अपनी रबी की फसल की सिंचाई करने के बाद खाद का छिड़काव भी कर चुके हैं, लेकिन यह सब बेकार हो रहा है क्योंकि पशुओं के झुंड खेतों में घुसकर लहलहाती फसलों को बर्बाद कर रहे हैं।

किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए खेतों में मचान बना कर रात में उनकी रखवाली करते हैं, ताकि ये आवारा पशु फसलों को नुकसान न पहुंचा सकें। यह स्थिति मुंशी प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी ‘पूस की रात’ के पात्र हल्कू की याद दिलाती है, जो ठंडी रात में अपनी फसल की रक्षा के लिए जागते थे। आज के किसान भी उसी हालात से गुजर रहे हैं, जहां उन्हें कड़कड़ाती ठंड में रातों को जागकर अपनी मेहनत बचानी पड़ रही है।

आवारा पशुओं की संख्या में वृद्धि से जिले के किसान परेशान हैं, लेकिन पशुपालन और कृषि विभाग की ओर से अब तक इस समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कार्ययोजना नहीं बनाई गई है। बीहड़ी क्षेत्र के यमुना नदी के किनारे बसे गांवों में यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। किसान अपने खेतों की रक्षा के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं, लेकिन कोई स्थायी समाधान नजर नहीं आ रहा है।

किसानों का कहना है कि अगर समय रहते सरकार और प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं देते, तो आने वाले समय में फसलें पूरी तरह से तबाह हो सकती हैं, जिससे उनकी आजीविका पर बड़ा संकट मंडराएगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता चौ. सुघर सिंह इंटर कालेज जसवंतनगर

शिक्षा समृद्धि और समृद्धि की दिशा में कदम रखने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा ही हमें जीवन में नए रास्ते प्रदान करती है,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

संजय कुमार वर्मा: एक प्रभावशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी

संजय कुमार वर्मा एक IPS अधिकारी हैं और इटावा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी पुलिस प्रशासनिक सेवाएं 14...