इटावा। बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस-1, मानिकपुर मोड़ स्थित लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो उपस्थित सभी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में स्कूल के डायरेक्टर डॉ. मंजेश कुमार ने क्रिसमस पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह त्योहार प्रेम, शांति और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि हमें हमेशा समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए कार्य करना चाहिए।

स्कूल के प्रिंसिपल कार्व यादव ने बच्चों और शिक्षकों की मेहनत की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करने और उनके व्यक्तित्व के विकास में सहायक होते हैं।
कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। साक्षी बरुआ, वैष्णवी बरुआ, शीतल चौहान, प्रियंका भदौरिया और रविंद्र सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बच्चों ने नृत्य, गायन और नाटकों के माध्यम से क्रिसमस की कहानी और संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में ब्रांच हेड शिवानी कुशवाहा ने सभी का धन्यवाद किया और क्रिसमस के अवसर पर बच्चों को मिठाइयां और उपहार वितरित किए। उन्होंने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में इस प्रकार के आयोजनों को और भव्य बनाने का वादा किया।
