गोशाला में निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियां, कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन बना मुद्दा

Share This

विकासखंड बसरेहर क्षेत्र के ग्राम पंचायत चौबिया में स्थित गिरधर गोपाल गोशाला में गुरुवार को डीडीओ और बीडीओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक गोवंश मृत पाया गया, जबकि दो बीमार थे। खंड विकास अधिकारी ने गोशाला की स्थिति देखकर ग्राम प्रधान और सचिव को फटकार लगाई।

गोशाला में बने टीन शेड के पाइप टूटने के कारण अन्ना जानवर चपेट में आकर घायल हो गया था, जिसे लेकर डॉक्टर को बुलाकर उसका इलाज किया गया। अधिकारियों ने भूसा गोदाम और गौवंश को दिए जाने वाले दाना चोकर की जांच की और साफ-सफाई के निर्देश दिए। डीडीओ ने कर्मचारियों से सचिव के बारे में पूछा और वहां मौजूद न होने के कारण नाराजगी जताई। अधिकारियों ने सचिव पर कार्रवाई करने की बात कही।

गोशाला के अंदर मौजूद 11 कर्मचारियों ने अधिकारियों के सामने अपना दुखड़ा रोया। उन्होंने बताया कि उनका 5 महीने का वेतन रुका हुआ है, जिससे उन्हें भारी समस्या हो रही है। इसके अलावा, पिछले कई सालों से उन्हें 6900 रुपए वेतन मिल रहा था, लेकिन अब पिछले चार महीनों से केवल 6000 रुपए ही मिल रहे हैं।

अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्या को सुनते हुए आश्वासन दिया कि उनका रुका हुआ वेतन जल्द ही दिया जाएगा। इसके बाद, ग्राम पंचायत बीना में बनी वृहद गोशाला का निरीक्षण किया गया। वहां पर खंड विकास अधिकारी और डीडीओ ने ग्राम प्रधान सचिव को निर्देशित किया कि गोशाला के अंदर ट्री गार्ड बनवाकर उसमें वृक्ष लगवाए जाएं। इस निरीक्षण के दौरान मिलीं खामियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और गोशाला की स्थिति में सुधार के लिए कदम उठाए जाएंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

११ वीं ई० १२ वीं शताव्दी में इटावा

१०१८ ई० तक कन्नोज के राठौर वंशी राजा इटावा पर शासन करते रहे थे उसी समय जब महमूद गजनी भारत के बारहवें आक्रमण मैं...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल-आपके बच्चे के सपनों को साकार करने का सही स्थान

लीडर्स इंटरनेशनल स्कूल, बालेश्वर विकास कॉलोनी, फेस 1, मानिकपुर मोड़, इटावा में स्थित, आधुनिक शिक्षा और समग्र विकास का एक उत्कृष्ट केंद्र है। यहां...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी