चकरनगर के 17 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को नहीं मिल रहा हॉट कुक्ड भोजन

Share This

चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के 17 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को हॉट कुक्ड भोजन नहीं मिल पा रहा है। इन केंद्रों पर अभी तक ग्राम पंचायतों द्वारा गैस सिलिंडर और बर्तन उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। स्थिति यह है कि इन केंद्रों पर बच्चों को केवल पंजीरी देकर काम चलाया जा रहा है। वहीं, जो आंगनबाड़ी केंद्र परिषदीय विद्यालयों के पास स्थित हैं, उनके बच्चों को स्कूल में बनने वाले मिड-डे मील से भोजन मिल रहा है।

शासन ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को गर्म भोजन उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। चकरनगर ब्लॉक में कुल 125 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनमें से 17 केंद्र ऐसे हैं जहां बच्चों के लिए आज तक भोजन नहीं बनाया गया है।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर भोजन तैयार करने की जिम्मेदारी कार्यकत्री और सहायिका को सौंपी गई है। हालांकि, इन केंद्रों पर भोजन तैयार करने के लिए आवश्यक संसाधन जैसे गैस सिलिंडर और बर्तन तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। ग्रामीणों ने इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त की है और बच्चों के पोषण से संबंधित इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। ब्लॉक प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जल्द ही सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

‘तपोभूमि‍ है इटावा की धरती ’चारो दि‍शाओं में बहती हैं ‘यमुना’

यमुनोत्री से नि‍कलने वाली यमुना मैया का भी उतना महत्‍व शायद ही कि‍सी अन्‍य स्‍थल पर हो जहां से होती हुई ये आगे बढ़ीं...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी