डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान, निजी दुकानदारों का फायदा

Share This

करनगर: कस्बा क्षेत्र की सभी नौ साधन सहकारी समितियों पर डीएपी खाद खत्म हो चुकी है और समितियों पर ताले लटक रहे हैं। खाद न मिलने से किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर चकरनगर और हनुमंतपुरा कस्बे में निजी दुकानदार खाद की बोरी को चार से पांच सौ रुपये महंगे दामों पर बेच रहे हैं।

ब्लॉक की साधन सहकारी समिति चकरनगर, भरेह, टिटावली, बंसरी, बरेछा के अलावा कुंदौल, गौहानी, सिंहौस व सहसों सभी नौ समितियों को शुरू तो कर दिया गया है लेकिन इनमें से किसी एक भी समिति पर किसानों के लिए डीएपी उपलब्ध नहीं है। टिटावली समिति पर पिछले दो सप्ताह से खाद नहीं है। जबकि 35 साल बाद कुंदील, गौहानी, सिंहौस समिति खोलकर यहां पर जो खाद पहुंचाई गई वह एक दिन में ही खत्म हो गई। सहकारी समिति चकरनगर पर बताया गया था कि शनिवार को डीएपी की रैंक आएगी जिसके चलते रविवार को भी लोग समिति पर पहुंचे लेकिन पता चला कि खाद नहीं आई है तो किसान मायूस होकर लौट गए।

एआर कोऑपरेटिव कमलेश वर्मा का कहना है कि जैसे ही साद आएगी सभी समितियों पर खाद पहुंचा दी जाएगी। डीएपी खाद न मिलने से किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। निजी दुकानदारों से महंगे दामों पर खाद खरीदने के लिए मजबूर हैं। खाद के लिए किसानों को लंबी लाइनें लगानी पड़ रही हैं। किसानों की फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जयपुर के राजा जयसि‍ह के अधि‍कार में भी रहा इटावा

दि‍ल्‍ली में मुगल साम्राज्‍य के पतनोन्‍मुखी काल में इटावा फर्रूखाबाद  के नबाव के अधि‍कार में आ गया। कुछ समय के लि‍ये  इटावा  जयपुर के...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता: ख़बरों के माध्यम से ग्रामीण अंचल में सकारात्मक बदलाव वाले पत्रकार

राजकिशोर गुप्ता इटावा में प्रभावशाली पत्रकार के रूप में प्रसिद्ध हैं। वे पत्रकारिता के क्षेत्र में 2002 में आए, उनके पास पत्रकरिता क्षेत्र का...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी