बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

Share This

बीडीओ धीरज कुमार की अध्यक्षता में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत उपस्थित सभी पदाधिकारियों और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शपथ दिलाई गई।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह के निर्देशानुसार, बाल संरक्षण अधिकारी सोहन गुप्ता ने मिशन वात्सल्य योजना के तहत विषम परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों, जैसे अनाथ, दिव्यांग, परित्यक्त, और भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के उपायों पर जागरूक किया। उन्होंने एड्स, कैंसर, और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों और कारागार में बंद अभिभावकों के बच्चों को चिन्हित कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर दिया। साथ ही, ग्राम सभा वार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को जागरूकता के लिए बैनर भी प्रदान किए गए।

प्रभारी सीडीपीओ सुमनलता ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम कुमार शाक्य ने न्यायपीठ- बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय पीठ, चाइल्ड हेल्पलाइन, और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में सीएचसी के डॉ. ललित वर्मा, उप निरीक्षक राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि अनुपम शुक्ला, और आंकड़ा विश्लेषक उमर मुर्तजा ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। बैठक के सफल आयोजन में आउटरीच कार्यकर्ता रमाकांत ने सहयोग प्रदान किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

काकोरी कांड में गि‍रफतार हुये ज्योति‍ शंकर दीक्षि‍त और मुकुन्दीलाल

क्रान्‍ि‍तकारि‍यों  ने अपना कार्यक्रम शुरू कर दि‍या और  राजनैति‍क डकैति‍यों  का सि‍लसि‍ला जारी हुआ । 9 अगस्‍त सन्  1925  को काकोरी  कांड के रूप...

शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार: बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक शिक्षाविद

डॉ. मंजेश कुमार का जन्म 15 जुलाई 1990 को हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जनपद इटावा में ही प्राप्त की और उच्च माध्यमिक शिक्षा...

राजनीतिज्ञ

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता

दिलीप यादव बबलू: जनप्रिय एवं समाजसेवी युवा भाजपा नेता दिलीप यादव बबलू, बसरेहर के ब्लॉक प्रमुख, एक जनप्रिय नेता हैं। उनका जन्म 27 जून, 1986...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी