बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे का किया निरीक्षण

Share This

ताखा  शुक्रवार को प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन का निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने ताखा के कुदरैल गांव में पहुंचकर ककराही में जमीन का जायजा लिया और फिर कार में बैठकर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से उरई तक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद वे लखनऊ लौट गए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल इस औद्योगिक गलियारे के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। इटावा जिले के ताखा और भरथना तहसीलों में 87 हेक्टेयर भूमि पर यह गलियारा प्रस्तावित है। इस भूमि में से 51 हेक्टेयर भूमि ककराही गांव और 36 हेक्टेयर भूमि भरथना तहसील में स्थित है।

यूपीआईडीए (उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण) द्वारा अब तक 95 प्रतिशत किसानों से भूमि खरीद ली गई है। जल्द ही यहां कई कंपनियां अपनी फैक्ट्रियां स्थापित कर सकती हैं। इन कंपनियों को सरकार द्वारा लीज पर जमीन दी जाएगी। मुख्य सचिव का काफिला इटावा और औरैया होते हुए छिरिया सलेमपुर के पास पहुंचा, जहां उन्होंने निरीक्षण किया और डीएम राजेश कुमार पांडेय तथा एसपी डा. दुर्गेश कुमार को सड़क की गड्ढों को भरने के निर्देश दिए।

इस दौरान एसडीएम ताखा देवेंद्र कुमार पांडेय, तहसीलदार मोहम्मद असलम, और ककराही गांव के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्य सचिव ने इस निरीक्षण के दौरान यूपीआईडीए द्वारा प्रस्तावित कार्य योजना का अवलोकन किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

पृथ्वी द्वार: इटावा में प्रीमियम गुणवत्ता के दरवाजे

पृथ्वी द्वार एक ऐसा नाम है जो प्रीमियम गुणवत्ता और विश्वास का पर्याय बन चुका है। अपनी अद्वितीय तकनीक और उत्कृष्ट निर्माण के कारण,...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी