चकरनगर में खाद की किल्लत, किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा

Share This

 कस्बे के साधन सहकारी समितियों पर खाद की किल्लत लगातार बनी हुई है। मंगलवार को भी चकरनगर सहित अन्य समितियों पर किसानों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, लेकिन दोपहर तक खाद खत्म हो गई, जिससे कई किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

चकरनगर साधन सहकारी समिति पर मंगलवार सुबह 300 बोरी खाद उपलब्ध थी, लेकिन किसानों की संख्या ज्यादा होने के कारण अधिकांश किसानों को पर्याप्त खाद नहीं मिल पाई। खाता धारकों को प्राथमिकता देते हुए खाद दी गई, जबकि नकद भुगतान करने वाले किसानों को केवल एक बोरी खाद दी जा रही थी।

खाद लेने आए किसानों ने बताया कि समिति पर उपलब्ध स्टॉक काफी कम है। सुबह से लाइन में लगे रहने के बावजूद कई किसानों को निराशा हाथ लगी। किसानों का कहना है कि खाद के अभाव में खेती प्रभावित हो रही है।एसडीएम चकरनगर ब्रह्मानंद कठेरिया ने बताया कि खाता धारकों को प्राथमिकता दी जा रही है और खाद का वितरण निगरानी में किया जा रहा है। चकरनगर समिति पर स्टॉक खत्म होने की सूचना मिली है। बुधवार तक रेक आने के बाद खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

भरेह समिति के सचिव पदीश कुमार ने बताया कि मंगलवार को 120 बोरी खाद वितरित की गई और 180 बोरी का स्टॉक केंद्र पर मौजूद है, जिसका वितरण बुधवार को किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि खाद वितरण के दौरान अन्य समितियों के किसान भी चकरनगर और भरेह जैसी समितियों पर पहुंच रहे हैं, जिससे स्टॉक जल्दी खत्म हो रहा है। बुधवार तक रेक से खाद की आपूर्ति हो जाने पर स्थिति में सुधार की संभावना है।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित की जाए ताकि रबी फसल की बुवाई प्रभावित न हो।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब अंग्रेजों ने इटावा छोड़ने का फरमान दि‍या

इस बीच ह्यूम  ने एक और दूरदर्शी कार्य कि‍या था। उन्‍होंने  इटावा में  स्‍ि‍थत खजाने का एक बड़ा भाग आगरा भेज दि‍या था तथा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी