Monday, November 10, 2025

एडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- एक समस्या की कई बार शिकायत आना सम्बन्धित विभागीय कर्मचारी की उदासीनता को दर्शाता है। अतः सम्बन्धित कर्मचारी समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समय रहते हरसम्भव जल्द से जल्द निस्तारण करें। हालंाकि समाधान दिवस में 40 फरियादियों ने अपने प्रार्थना पत्र सौंपकर समस्या निस्तारण की गुहार लगायी। जिसमें ए0डी0एम0 की अध्यक्षता में मौके पर दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया।

यह निर्देश शनिवार को स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने मौजूद विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को दिये। उन्होंने कहा कि फरियादियों द्वारा प्रार्थन पत्र सौंपते समय जानकारी दी जा रही है कि इससे पूर्व भी उक्त समस्या के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारियों को अवगत कराया गया, किन्तु कोई कार्यवाही न होने के चलते उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटने पर मजबूर होना पड रहा है। समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र के ग्राम पीपरीपुर पचार निवासी लज्जावती पत्नी स्व0 हरगोविन्द ने भूमि पर जबरन अवैध कब्जा करने के प्रयास को रोके जाने, क्षेत्र के ग्राम निवाडीकलां निवासी सुनीता देवी पत्नी सुरेन्द्र कुमार ने दबंगों द्वारा आवासीय प्लाट पर जबरन कब्जा करने के प्रयास को रूकवाये जाने, पूर्व सभासद निहालुद्दीन ने हाईमास्क लाइटों को सही करवाने, सभासद नूरबानो ने नाला निर्माण कराये जाने, विरौंधी निवासी विनय अवस्थी ने मा0 न्यायालय में विचाराधीन व निर्माण पर रोक के बाबजूद विपक्षियों द्वारा न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते हुए कराये जा रहे निर्माण को रूकवाये जाने सहित 40 फरियादियों ने विभिन्न विभागों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर समस्या निस्तारण की गुहार लगायी। जिसमें सबसे अधिक राजस्व, बिजली विभाग की समस्यायें आयीं। वहीं तहसीलदार राजकुमार सिंह ने बताया कि आलाधिकारियों की मौजूदगी में दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान उपजिलाधिकारी सुशान्त श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह, अधीक्षक डा0 अमित दीक्षित, एस0डी0ओ0 लव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Share This
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वर्ष 1921 से 1942 तक

क्र0सं0 सेनानी का नाम पिता का नाम    पता    जुर्माना तथा कब हुई सजा 1 अकबरखां मिढईयां भटौली-विधूना 1931 में 8 माह की सजा 2...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी