पंचनद दीप महापर्व का पांचवां संस्करण: चंबल संग्रहालय ने पोस्टर किया जारी

Share This

पंचनद, इटावा: चंबल संग्रहालय, पंचनद द्वारा विश्व के अनोखे पांच नदियों के महासंगम पर आयोजित ‘पंचनद दीप महापर्व’ का पांचवां संस्करण आगामी 26 नवंबर, 2024 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक आयोजन के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन संग्रहालय पदाधिकारियों ने साझे तौर पर किया। इस वर्ष के पंचनद दीप महापर्व को भारतीय संविधान दिवस के उपलक्ष्य में चंबल अंचल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में विशेष तौर पर आयोजित किया जा रहा है। इसके सफल आयोजन के लिए औरैया, इटावा, जालौन, बाह, भिंड, मुरैना सहित बीहड़ के इलाकों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। विभिन्न टीमें प्रचार-प्रसार सामग्री के साथ इस कार्य में जुटी हुई हैं।

चंबल संग्रहालय के प्रयासों की सराहना करते हुए, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और उत्तर प्रदेश पर्यटन निदेशालय के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। पंचनद दीप महापर्व के दौरान संकल्प सभा, सलामी मशाल, क्विज प्रतियोगिता, डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन, दुर्लभ दस्तावेजों की प्रदर्शनी आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे।चंबल संग्रहालय के महानिदेशक और प्रसिद्ध दस्तावेजी लेखक डॉ. शाह आलम राना ने जानकारी दी कि इस वर्ष का महापर्व 1857 के महान क्रांतिकारी और महाकालेश्वर मंदिर के प्रधान पुजारी गुसांई कुट्टीबक्स की स्मृति में समर्पित है। उन्होंने बताया कि जब इटावा कलेक्टरेट के क्रिमिनल रिकॉर्ड की गदर फाइल का उत्खनन किया गया, तो अनेक गुमनाम योद्धाओं के वीरता के किस्से सामने आए।

1857 के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गढ़िया कालेश्वर मंदिर को महंत गुसांई कुट्टीबक्स ने एक दुर्ग के रूप में परिवर्तित कर दिया था, जिसमें उन्होंने विद्रोही सैनिकों के साथ पड़ाव डाला। तातारपुर और हनुमतपुरा से अंग्रेजी सेना के खिलाफ मोर्चा संभाला गया, जिससे यह क्षेत्र लंबे समय तक स्वतंत्र रहा। लेकिन 10 अगस्त 1858 को अंग्रेजी सेना ने सैकड़ों पैदल सैनिकों और तोपों के साथ जलमार्ग से हमला किया। महंत के पास मात्र 150 नियमित सैनिक और आसपास के बंदूकधारी थे। भीषण युद्ध के बाद ही अंग्रेजी सेना मंदिर पर अधिकार कर सकी। मुकदमे के दौरान पंचनद घाटी में अंग्रेजी सरकार कोई गवाह पेश नहीं कर पाई।पोस्टर विमोचन के अवसर पर चंबल संग्रहालय से जुड़े वीरेंद्र सिंह सेंगर,मुहम्मद एहसान, देवेन्द्र सिंह, मनोज सोनी, राजेश सक्सेना, आदिल खान आदि
कई वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य विशिष्टजन उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महिला भेष में इटावा से भागा कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम, बढ़पुरा में हुई जूतों से खातिरदारी

1857 का साल… भारत की धरती क्रांति की आग में धधक रही थी। इटावा भी इससे अछूता नहीं था। हर गली, हर गाँव में...

शिक्षाविद

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा

महान शिक्षाविद मदन लाल आर्य की शिक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायी यात्रा मदन लाल जी आर्य एक बेहद शालीन व्यक्ति थे जिनका जन्म 24 दिसंबर...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

बीहड़ी क्षेत्र की ख़बरों को उजागर करने वाले सच्चे और बेबाक पत्रकार मरहूम मुहम्मद खालिक

इटावा में मुहम्मद खालिक का नाम उन गिने-चुने पत्रकारों में शुमार है जिन्होंने अपने जीवन में पत्रकारिता क्षेत्र में अद्वितीय योगदान दिया। उनका जीवन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी