डीपीएस में आयोजित हुआ सम्मान समारोह मनोज कुमार शर्मा को मिला विज्ञान विशारद सम्मान 

Share This

इटावा। दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा में विद्यार्थी विज्ञान मंथन का पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि नेशनल एक्जाम कोऑर्डिनेटर,वीवीएम के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंडियन नैशनल साइंस एकेडमी दिल्ली, प्रो0 डॉ बृजेश पांडेय , विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुनील मिश्रा प्रांतीय महासचिव विज्ञान भारती ब्रह्मावर्त (कानपुर) प्रांत कौस्तुभ ओमर संयोजक ब्रह्मावर्त (कानपुर) प्रांत, विभाग प्रचारक आर एस एस इटावा यशवीर जी,वाइस चेयरमैन डीपीएस डॉ प्रीति यादव ,प्रिंसिपल भावना सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम विज्ञान भारती की प्रार्थना उपरांत विद्यालय की छात्राओं द्वारा साँस्कृतिक प्रस्तुति के साथ शुरू हुआ।

वाइस चेयरमैन डीपीएस डॉ प्रीति यादव ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रिंसिपल भावना सिंह ने उपस्थित सभी विशिष्ट अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
सम्मान समारोह में वक्ताओं के क्रम में प्रांत संयोजक कौस्तुभ ओमर द्वारा विद्यार्थी विज्ञान मंथन की विस्तृत रूपरेखा सहित उद्देश्यों एवं महत्व पर छात्रों को विशेष जानकारी प्रदान की गई । विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर सुनील मिश्रा ने वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का योगदान के बारे में बताया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ बृजेश पांडेय ने कहा कि,विद्यार्थी विज्ञान मंथन कार्यक्रम भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हो चुका है जिसके माध्यम से हम छात्रों की वैज्ञानिक दक्षता का परीक्षण करते है।
सम्मान समारोह मे विद्यार्थी विज्ञान मंथन परीक्षा के इंचार्ज रहे शिक्षक शिक्षिकाओं में पंकज रावत, नेहा शुक्ला, राघवेंद्र कुमार, सौरभ चौहान, गुंजन निगम, दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा, सीमा यादव, मसूद अहमद, सुदिति ग्लोबल अकैडमी इटावा, प्रिया पाठक, दीक्षा यादव, संत विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल इटावा, अभिनव डेविड सेंट मैरी इंटर कॉलेज इटावा, सुमित शर्मा एस एस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल इटावा, शोभित माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल इटावा, श्रवण कुमार डिवाइन लाइट पब्लिक इंटर कॉलेज इटावा, अनुराग दीक्षित होली प्वाइंट एकैडमी इटावा, अखिलेश कुमार, अरुण कुमार, किड्स वैली स्कूल इटावा, लोकेश सक्सेना पुलिस मॉडर्न पब्लिक स्कूल इटावा, मुकेश सिंह रॉयल ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल इटावा, अनुप कुमार सेंट पीटर्स स्कूल जसवंतनगर इटावा, नरेश एस चौहान सेंट जेवियर्स चकरनगर इटावा, भंवर सिंह मीणा केंद्रीय विद्यालय इटावा, आकांक्षा राठौर एरिस्टोटल वर्ल्ड स्कूल इटावा, दीपक कुमार वर्मा जयोत्री एकेडमी भरथना इटावा, प्रियंका तिवारी यूपीएस सिलायता इटावा को मंच से मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि,विभाग सचिव कुलदीप अवस्थी,संयोजक अत्रि दीक्षित एवं अन्य अतिथियों द्वारा पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में विद्यार्थी विज्ञान मंथन में जिला लेवल से स्टेट लेवल तक जाने वाले जनपद के विभिन्न स्कूलों के 8 प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं जिनमे अरिहंत जैन,ऋषित अग्रवाल,दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा,स्तुति त्रिपाठी, इलमा जमाल,गोपेश राजपूत,सेंट मैरी इंटर कॉलेज इटावा,
कुशाग्र, प्रखर गुप्ता,अभिनव सिंह,सुदिती ग्लोबल अकादमी इटावा आदि को मंच से सम्मानित किया गया।

मंच से ही विज्ञान भारती के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहे जयंत सहस्त्रबुद्ध की स्मृति में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल के विज्ञान एवं गणित शिक्षक एवम गणित के विभागाध्यक्ष, वीवीएम के इटावा जिला संयोजक मनोज कुमार शर्मा
को “विज्ञान विशारद सम्मान” से सम्मानित किया गया ।

विज्ञान के प्रसार प्रसार में विशेष योगदान के लिए विज्ञान भारती इटावा विभाग द्वारा डीपीएस इटावा को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव एवं प्रधानाचार्या डॉ भावना सिंह को सम्मानित किया गया ।

सम्मान समारोह में जिला समन्वयक औरैया बृजेश दीक्षित ,सेंट मेरी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल फादर जॉबी जोसेफ,सुदीति ग्लोबल एकेडमी के प्रिंसिपल कमल कुमार, होली प्वाइंट अकादमी भरथना के प्रिंसिपल आर के पाण्डेय सहित विज्ञान शिक्षक वी के पाल,प्रदीप यादव,शिक्षिका प्रीति यादव,पर्यावरणविद डॉ आशीष त्रिपाठी सहित छात्र छात्राओं के सैकड़ों अभिभावकगण एवं जिले के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का समापन संयोजक मनोज कुमार शर्मा द्वारा आभार प्रकट कर शान्ति मंत्र और वन्देमातरम के साथ किया गया। मंच संचालन सृष्टि एवम रुचि ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ईंटों से नहीं, इष्ट से जुड़ा है इटावा नाम का रहस्य, इष्टिकापुरी है हमारा इतिहास

जब आपसे कोई पूछे कि क्या इटावा का नाम ईंटों के कारण पड़ा, तो आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें बता सकते हैं कि...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता

संजू चौधरी: भाजपा के तेजी से उभरते सक्रिय युवा नेता संजू चौधरी प्रगति और सेवा का संकल्प लेकर अपने क्षेत्र में काम करने वाले...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

महेंद्र सिंह चौहान : बस नाम ही काफी है

महेंद्र सिंह चौहान इटावा के एक प्रमुख वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो हमेशा हैंडसम, स्टाइलिश और फिट दिखते हैं। उन्हें जनपद के युवा पत्रकारों के...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी