यूनाइटेड फ्रंट ऑफ़ एक्स सर्विसमैन ने मनाया भारतीय थल सेना दिवस 

Share This

यूनाइटेड फ्रंट ऑफ़ एक्स सर्विसमैन ने मनाया भारतीय थल सेना दिवस                                                              इटावा, यूनाइटेड फ्रंट ऑफ़ एक्स सर्विसमैन ने आज दिनांक 15 जनवरी को भारतीय थल सेना दिवस को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम इटावा स्थित सभागार में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया l कार्यक्रम की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सिंह भदोरिया ने की तथा मंच का संचालन जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने किया l इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामकुमार भदोरिया विशिष्ट अतिथि शिव प्रताप सिंह सेना मेडल तथा रघुराज सिंह यादव की गौरव शाली उपस्थिति में संगठन के जोनल अध्यक्ष श्री मुन्आ सिंह चौहान और उपाध्यक्ष दिनेश कुमार ने सभी अतिथियों का साल पहना कर उनका सम्मान किया l थल सेना दिवस पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह द्वारा सभी भूतपूर्व सैनिकों को साल पहना कर सम्मानित किया और सेना मेडल विजेता श्री शिव प्रताप सिंह को सम्मानित किया l इस अवसर पर भारत के पहले भारतीय फील्ड मार्शल केएम करिअप्पा के योगदान को याद किया गया और सैनिकों के त्याग बलिदान और उनके पराक्रम और देशभक्ति की भावना को नमन किया l कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी श्री करतार सिंह, सूरजपाल, महेश सिंह, आर बी द्विवेदी, एसपीएस यादव, इंद्रजीत तोमर, योगेश चौहान, घनश्याम, कोषाध्यक्ष रामचंद्र वर्मा, सतीश प्रकाश, हरि शरण ओझा, अशोक भदौरिया, अखिलेश कुमार सिंह, महेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक सम्मिलित रहे l आज के कार्यक्रम में श्री राघवेंद्र सिंह चौहान जी को जोनल उपाध्यक्ष तथा शिव प्रताप सिंह को तहसील अध्यक्ष चकरनगर नियुक्त किया गया l यूनाइटेड फ्रंट ऑफ़ एक्स सर्विस मैन ने वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियां का निदान अति शीघ्र करने और अग्नि वीर सैनिकों के स्थाई समायोजन की मांग उठाई l

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब नेहरू और गांधी आंदोलन को गति‍ देने इटावा आये

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान इटावा और इटावा मुख्‍य कस्‍वों मे पूरी तरह हड़ताल रही। पुलि‍स ने जुलूसों पर डण्‍डे बरसाये। इसी समय पं0 जवाहर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

इटावा में उत्कृष्ट लेखनी के लिए जाने जाते हैं पत्रकार तनुज श्रीवास्तव

उत्कृष्ट लेखनी के चलते पत्रकारिता के क्षेत्र में सरल स्वभाव की पहचान रखने वाले तनुज श्रीवास्तव कस्बा भरथना के मुहल्ला बृजराज नगर के मूल...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी