22 दिसंबर सुबह 7 बजे से लेकर अगले 24 घंटे तक चंबल नदी पुल पूर्णता बंद रहेगा

Share This

इटावा । आज जिलाधिकारी अवनीश राय ने बताया कि अधिशासी अभियन्ता, राष्ट्रीय मार्ग खण्ड, लो०नि०वि०, इटावा द्वारा अवगत कराया गया है कि रा०मा०सं०-92 (719) (बेबर-इटावा-ग्वालियर) मार्ग के किमी0 78 में स्थित चम्बल सेतु की भार वाहन क्षमता की तकनीकी जांच कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया है, जिसके अन्तर्गत सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट, आई०आई०टी०, कानपुर द्वारा उक्त पुल के भार वहन क्षमता की जांच दिनांक 22 दिसम्बर, 2023 प्रातः 7.00 बजे से दिनांक 23 दिसम्बर, 2023 प्रातः 7.00 बजे तक निर्धारित है।

उक्त कार्य हेतु एक दिवस के लिए सेतु से सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहनों तथा पथयात्रियों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित कराये जाने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि एक दिवस के लिए उक्त सेतु से सभी प्रकार के भारी एवं हल्के वाहनों तथा पथयात्रियों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित किया है। उक्त जाँच कार्य समाप्त होने के पश्चात यह आदेश स्वतः निरस्त समझा जायेगा।
उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में जनपद भिण्ड की ओर जाने वाले भारी वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिण्ड जायेंगे तथा जनपद भिण्ड से आगरा/कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते हुए आयेंगे। मार्ग पर हल्के वाहनों के प्रवेश को भी प्रतिबन्धित किए जाने की स्थिति में जनपद भिण्ड की ओर जाने वाले हल्के वाहन जालौन अथवा शिकोहाबाद होते हुए भिण्ड जायेंगे या उदी चौराहा से चकरनगर-सहसों-फूफ होते हुए भिण्ड जायेंगे तथा जनपद भिण्ड से आगरा/कानपुर की ओर आने वाले हल्के वाहन शिकोहाबाद अथवा जालौन होते हुए आयेंगे या फूफ-सहसों-चकरनगर से उदी चौराहा होते हुए इटावा आयेंगे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

आस्था का केन्द्र है ‘‘प्राचीन शिव मन्दिर रमायन (भरथना)‘‘

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- इस सृष्टि के आदि देव, देवों के देव महादेव को शिवशंकर, भोलेनाथ और भूतनाथ आदि अनेक नामों से जिन्हें...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी