इन्टर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्राफी सेंटमेरी कालेज ने जीती

Share This

इटावा। सेंट थॉमस एजुकेशन एंड मेडिकल सोसाइटी इटावा के अंतर्गत सेंट मेरी इंटर कॉलेज इटावा के तत्वावधान में ज्योतिबा फुले स्टेडियम में हुई तीन दिवसीय इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सेंट मेरी इंटर कॉलेज इटावा एवं सेंट फ्रांसिस एकेडमी औरैया के बीच हुआ जिसमें सेंट मेरी इंटर कॉलेज इटावा ने नौ विकेट से मैच जीतकर ट्राफी पर कब्जा किया।

फाइनल मैच का शुभारंभ इटावा के समाजसेवी वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र भसीन ने मुख्य अतिथि के रूप में फाइनल में आईं दोनो टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर परिचय लेकर कराया।सेंट फ्रांसिस एकेडमी औरैया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए जिसमें कप्तान आयुष ने शानदार शतक लगाकर अपनी टीम को 116 रनों का योगदान दिया।इसके जवाब में सेंट मेरी इंटर कॉलेज इटावा की टीम के खिलाड़ियों ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए मात्र एक विकेट खोकर 160 रनों का लक्ष्य आसानी से पूरा कर लिया।इसमें इटावा की टीम के खिलाड़ी मोहित यादव ने 86 रनों का शानदार योगदान दिया उसे मैन ऑफ द मैच भी घोषित किया गया।मैन ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार प्रतियोगिता में तीन शतक बनाने वाले औरैया टीम के धुआंधार बल्लेबाज आयुष भदौरिया को दिया गया।ट्राफी और अन्य पुरस्कार मुख्य अतिथि राजेंद्र भसीन, सेंट मेरी इंटर कॉलेज इटावा के प्रिंसिपल फादर जोबी जोसेफ बाइस प्रिंसिपल फादर बिबिन एवं सेंट फ्रांसिस एकेडमी औरैया के प्रिंसिपल फादर एंटोनी चाको द्वारा संयुक्त रूप से दिए गए।

इस तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल दस टीमों ने भाग लिया,जिनमें पहले दिन पहला प्री क्वार्टर फाइनल सेंट जेवियर इंटर कॉलेज चकरनगर
तथा सेंट मेरी इंटर कॉलेज इटावा की टीम के बीच हुआ,जिसमें सेंट मेरी इटावा की टीम विजई रही।दूसरा प्री क्वार्टर फाइनल सेंट डोमिनिक्स कालेज शिकोहाबाद एवं सेंट फ्रांसिस औरैया के बीच हुआ जिसमें औरैया की टीम विजई रही।इसके बाद दूसरा क्वार्टर फाइनल सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज दिबियापुर एवं सेंट पीटर्स कॉलेज जसवंत नगर के बीच हुआ जिसमें जसवंत नगर ने विजय हासिल की।

दूसरे दिन के मैचों में पहला क्वार्टर फाइनल सेंट मेरी इंटर कॉलेज इटावा एवं सेंट एंथोनी फतेहगढ़ के बीच हुआ जिसमें इटावा की टीम विजई रही। चौथा क्वार्टर फाइनल सेंट फ्रांसिस एकेडमी औरैया तथा सेंट थॉमस कालेज मैनपुरी के बीच हुआ जिसमें औरैया की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
प्रथम सेमीफाइनल मैच सेंट मेरी इंटर कॉलेज इटावा एवं सेंट जोसेफ दिबियापुर के बीच हुआ जिसमें इटावा की टीम जीतकर फाइनल में पहुंचीं।

शनिवार को हुए फाइनल में सेंट मेरी इंटर कालेज इटावा की टीम ने औरैया की टीम को नौ विकेट से हराकर प्रतियोगिता की ट्राफी हासिल की। अंपायर की भूमिका प्रकाश शर्मा, गोपाल ठाकुर,शिवा एवं सिद्धार्थ गौतम ने निभाई।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में इन्टर स्कूल कोऑर्डिनेटर अभिनव डेविड, प्रताप भानु (कोच), जीनो के.जोसेफ, सत्येंद्र सेंगर,विवेक यादव,सत्येंद्र पाल, रोशन, रमेश का सहयोग रहा।संचालन विनीत लाल तथा कमेंट्री अग्रिम तिवारी,स्वयं सिंह, अक्षत भदौरिया ने की।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जब क्रांतिकरि‍यों का दमन करने की जि‍म्मेेदारी मि‍ली कलेक्टर हयूम को

दरअसल भौगोलि‍क दृष्‍टि‍ ये यह जि‍ला क्रांति‍कारि‍यों के लि‍ये बड़ा ही  उपयुक्‍त साबि‍त हुआ था। क्‍योंकि‍ यहां यमुना – चंवल के घने  बीहड़ों  में...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

इटावा में 100 वर्षों से मिठास और विश्वास की पहचान : श्री बल्देव प्रसाद सुरेश यादव मिष्ठान भण्डार

इटावा की पहचान सिर्फ उसकी ऐतिहासिक धरोहरों या जनप्रतिनिधियों से नहीं, बल्कि उसकी मिठास से भी है, और इस मिठास का सबसे प्रामाणिक नाम...

चिकित्सक

डॉ. सतेन्द्र सिंह यादव: सेवा संकल्प के साथ चिकित्सा के क्षेत्र में अद्वितीय योगदान

स्वास्थ्य हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम अगर एक ऐसे व्यक्ति की बात करें जो स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपनी अद्वितीय...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी