सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या ने कहा लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को ही मिलें

Share This

इटावा । प्रणता ऐश्वर्या, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के समस्त ग्राम पंचायत सचिव एवं खंड विकास अधिकारी की समीक्षा विकास भवन प्रेरणा सभागार में बुधवार एवं गुरुवार को किया गया। उन्होंने उपस्थित सचिवों को लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को ही देने के लिए निर्देशित किया। कहा कि सामाजिक रूप से पिछले लोगों के लिए संवेदनशील होकर काम करें। ग्रामीण से सीधा संपर्क में रहे। गांव के बारे में प्रत्येक छोटी-बड़ी योजनाओं की जानकारी अपने पास रखें। ग्राम विकास हमारी प्राथमिकता है।

उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत निर्मित शौचालय एवं प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थियों में महिलाओं को प्राथमिकता देने, आवास पर मोनोग्राम लगाने और जियोटेग करने के लिए सभी को निर्देशित किया। बताया कि प्रथम किस्त मिलने के 3 माह के अंदर मकान बनना चाहिए। सभी प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के लाभार्थी, मनरेगा जॉब कार्ड धारक परिवार के महिलाओं एवं छूते हुए पात्र परिवार की महिलाओं को अनिवार्य रूप से स्वयं सहायता समूह से जुड़वाने के निर्देश दिए। अगर आवास के लिए पात्र व्यक्ति गांव में नहीं है तो खंड विकास अधिकारी को प्रमाण पत्र देना होगा। पंचायत सेवक पर निर्भर नहीं रहे। कोई भी सचिव ठेकेदारी नहीं करेंगे। अपने निर्धारित समय एवं तिथि को अपने स्थान कार्यालय पर बैठेंगे।

ग्रामीण चौपाल के दिन ग्राम में रहकर आमजन के समस्याओं का निस्तारण करेंगे। सरकारी हैंड पंप सार्वजनिक उपयोग के लिए है, जिसका अधिकतम लाभ गरीब लोगों को मिलना चाहिए। हर घर नल जल के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। पाइप क्षतिग्रस्त व पानी की बर्बादी न हो, इसके लिए निरंतर जागरूक करेंगे। आमजन से संपर्क रखें। किसान खेत में पराली नहीं जलाएं। अवशेष पराली को गौशाला में दान करें। खेत में पराली जलाने पर योजनाओं के लाभ से वंचित हो सकते हैं और कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। महिला मेठ, महिला रोजगार सेवक, महिला प्रधान के साथ मर्यादित व्यवहार करें। महिला प्रधान के बदले उनके रिश्तेदार उनकी जगह काम नहीं करेंगे। उन्हें सचिव सहयोग करें। उन्होंने मनरेगा के तहत बहुत कम काम देने वाले पर कड़ी नाराजगी जताई।

ताखा में ठीक से कार्य नहीं हो रहा है। भुगतान लंबित है। 3 साल से लगातार काम नहीं करने वाले या मृत्य मनरेगा जॉब कार्ड धारक लोगों का नाम काटने एवं इच्छुक लोगों को नाम जोड़ने के लिए निर्देशित किया। इसमें मनरेगा मजदूर का आधार कार्ड अनिवार्य होगा।उन्होंने कठोर चेतावनी देते हुए कहा कि गांव कि गरीब, निर्बल लोगों के कल्याण के लिए कार्य करें। शिकायत मिलने पर कठोर कार्यवाही होगी। सामुदायिक शौचालय के केयरटेकर के मानदेय भुगतान नहीं होने पर कई कठोर निर्णय लिए गए।

मौके पर जिला विकास अधिकारी एस. कृष्णा, परियोजना अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ बनवारीलाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह, खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा, एनआरएलएम से नन्दकिशोर साह सहित सभी खंड विकास अधिकारी एवं सचिव मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी

इटावा की शान है जमुनापारी बकरी, इंडोनेशिया के लोग मानते है इसे गुडलक बकरी यूं तो इस धरा पर अनेकों पशु विचरण करते हैं भारत...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

एक जीत से बलराम सिंह को मि‍ली थी प्रसि‍द्ध

केन्‍द्र एंव उत्‍तर प्रदेश मे मंत्री रह चुके बलराम सिंह यादव  (कांग्रेस) के राजनीति‍क जीवन का स्‍वर्णिम अवसर था 1980 का जसवंतनगर वि‍धानसभा चुनाव,...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

आयुर्वेदिक चिकित्सा का सबसे विश्सनीय केंद्र पतंजलि चिकित्सालय, हर्षनगर, इटावा

पतंजलि चिकित्सालय, इटावा में सबसे पुराना और विश्वनीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय है। इस चिकित्सालय की स्थापना का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेद के माध्यम से...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी