तहसील ताखा में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 31 में से 7 का हुआ समाधान

Share This

इटावा । जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में तहसील ताखा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रकरणों की गंभीरता से जांच की जाये साथ ही जबाबदेह लोगों के विरूद्ध कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण भ्रमण पर जायें अपने विभाग से संबंधित योजनाओं का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी लें।
तहसील ताखा में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 07 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निस्तारण में विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाये, साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाये।

संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थी रामदास पुत्र छोटेलाल निवासी चंद्रपुरा मौजा सरसई नावर तहसील ताखा ने शिकायत की प्रार्थी की खाता संख्या 2484 के अनुसार आवंटन प्रार्थी का नाम असंक्रमणीय भूमिधरी के रूप में दर्ज करवाये जाने की संबंध में ,जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए।

छेदीलाल पुत्र रामेश्वर दयाल,जोगिंदर पुत्र नाथूराम,दीपक कुमार पुत्र प्रेम सिंह, हेमराज सिंह पुत्र जयवीर सिंह ने शिकायत की ग्राम नगरिया यादवान में स्थित सार्वजनिक गली पर किए गए अवैध निर्माण को रुकवाये जाने के संबंध में, प्रार्थी के गांव नगरिया यादवान में स्थित सार्वजनिक गली जिस पर अवैध रूप से निर्माण करके रास्ता को बंद कर दिया है, विपक्षीगण द्वारा जब मना किया गया तो विपक्षीगण अहिवरन सिंह पुत्र दशरथ सिंह ,दशरथ सिंह पुत्र महादेव निवासीगण नगरिया यादवान द्वारा झगड़ा किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई किये जाने के निर्देश दिए।

प्रार्थी सोवरन सिंह पुत्र जोधा सिंह निवासी तिरखी तिरलोकपुर तहसील ताखा प्रार्थी की भूमि पर जबरन अवैध कब्जा को रोके जाने के संबंध में, विपक्षी अनुज कुमार, अरुण कुमार पुत्र विक्रम सिंह व जयवीर सिंह व राजवीर शिवराज सिंह पुत्र मुलायम सिंह द्वारा जबरन गुंडई के वल पर प्रार्थी के द्वारा रोपाई की गई धान को उखाड़ दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को जांच कर कार्रवाई की जाने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में जन सुनवाई के दौरान समस्याएं प्राप्त होती है उनका निस्तारण शासन स्तर से समस्याओं के निस्तारण के संबंध में समस्या ग्रस्त व्यक्ति से फीडबैक भी लिया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए निस्तारण गुणवत्तापूर्ण कराया जाए।

इस अवसर पर प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकीय अतुल कांत शुक्ला ,उप जिलाधिकारी ताखा देवेंद्र पांडे, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 गीता राम,क्षेत्राधिकारी विवेक जावला, तहसीलदार ,लेखपाल ,सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

Thank You Etawah : भरोसे, मेहनत और अपनेपन के 16 साल

Thank You Etawah… इटावा लाइव की शुरुआत किसी बड़े संसाधन, टीम या चमक-दमक के साथ नहीं हुई थी। इसकी नींव एक छोटे से सपने पर...

शिक्षाविद

इटावा में फिजिक्स के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक एवं छात्रों की सफलता के प्रेरणास्रोत: डी. एस. राजपूत

इटावा के प्रसिद्ध कोचिंग संस्थान अगस्त्य अकैडमी के निदेशक डी. एस. राजपूत ने फिजिक्स विषय में अपनी अलग पहचान बनाई है। कानपुर यूनिवर्सिटी से...

राजनीतिज्ञ

समाज और राजनीति को समर्पित इटावा के समाजवादी नेता वीरू भदौरिया

ठा. वीर भान सिंह भदौरिया, जिन्हें इटावा जनपद में लोग प्रेम से वीरू भदौरिया कहते हैं, का जन्म 2 अप्रैल 1970 को उदी, इटावा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक

जुनैद तैमूरी: पत्रकारिता में निष्ठा, पेशेवरता और समर्पण के प्रतीक समाचार जगत में उन्मुक्त भविष्य की तलाश करने वाले पत्रकारों में से एक नाम हैं...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी