‘इटावा कल आज और कल‘ पुस्तक नही एक गौरवशाली इतिहास है – हरीश कुमार

Share This

चकरनगर इटावा। इटावा औरैया के गौरवशाली इतिहास पर संयुक्त रूप से लिखित राहुल सांकृत्यायन राष्ट्रीय पुरुस्कार से पुरुस्कृत पुस्तक इटावा कल आज और कल के लेखक एवं पूर्व पुलिस महानिरीक्षक रहे आईपीएस हरीश कुमार को उनके एक दिवसीय कार्यक्रम में इटावा प्रवास पर तहसील चकरनगर थाना सहसों के अंतर्गत हनुमंतपुरा चौराहे स्थित श्री हरी गेस्ट हाउस में आयोजित एक भव्य स्वागत समारोह में स्वागत कर सम्मानित किया गया ।

स्वागत समारोह में पूर्व डीआईजी आईपीएस हरीश कुमार ने उनकी पुस्तक इटावा कल आज और कल पर परिचर्चा करते हुए बताया कि इस पुस्तक को मिला राष्ट्रीय सम्मान मेरा नहीं बल्कि इटावा और औरैया के गौरवशाली इतिहास और ऐतिहासिक लोगों का ही सम्मान है उन्होंने कहा कि,इस पुस्तक में चंबल यमुना के बीहड़ों सहित चंबल के बागी रहे सभी ऐतिहासिक लोगों के नाम दर्ज है साथ ही इटावा के प्रसिद्ध लोकगीत,मुहावरे एवम प्रसिद्ध वस्तुओं सहित कई ऐसी कई अन्य वस्तुओं के नाम भी लिखे गए है जो हमारी भावी पीढ़ी के लिए एक ऐसी अनोखी ऐतिहासिक जानकारी है जो इससे पहले कभी इनके सामने ही नहीं आई न कभी उन्होंने सुनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि, इटावा औरैया के प्रतियोगी छात्र छात्राएं इस पुस्तक से इंटरव्यू की तैयारी कर सकते है।

उन्होंने दावा किया कि भविष्य में किसी भी इंटरव्यू में इटावा के इतिहास पर इस पुस्तक से बाहर कोई भी प्रश्न नही पूछा जायेगा। कार्यक्रम के अगले क्रम में उत्तर प्रदेश की प्रसिद्ध लोक गायिका नैना गौतम के द्वारा आल्हा ऊदल पर शानदार लोक गायन प्रस्तुति दी गई। इसी कार्यक्रम में पधारे जनपद इटावा के वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने उपस्थित ग्रामीण जनसमूह को सर्पदंश से बचाव एवम उपचार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सज्जन सिंह राजावत प्रधान ने की। सम्मानित मंच पर ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव अनुरुद्ध सिंह चौहान, सतेंद्र राजावत बालमुकुंद सिंह चौहान,पप्पू तिवारी, जनवेद सिंह परिहार,भूपेंद्र चौहान,विपिन दुबे (अजीतमल) ,शीलू राजावत,गुलशन शर्मा, रोहित सिंह राजावत,लला परिहार, रमाकांत परिहार, रणवीर सिंह चौहान जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद इटावा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के सम्मानित निवासी गणो में कल्लू राजावत अभिषेक शर्मा,सज्जन सिंह ग्राम प्रधान सिंडोस ब्लाक प्रमुख चकरनगर दद्दा जी,सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे। उक्त स्वागत कार्यक्रम को कल्लू राजावत सहित अभिषेक सिंह चौहान,सज्जन सिंह राजावत की टीम ने सफल बनाया। कार्यक्रम का सफल आयोजन अभिषेक सिंह चौहान के संयोजन में किया गया। मंच का सफल संचालन सैकड़ों स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में युवा भाजपा नेता सतेंद्र सिंह राजावत ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा: हिन्दू सेवा समिति के प्रमुख और इटावा के सबसे लोकप्रिय हिंदूवादी राजनीतिज्ञ

प्रदीप कुमार शर्मा का जन्म 20 जून 1987 को इटावा, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा और...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी