Thursday, May 22, 2025

पावन गायत्री महायज्ञ एवं श्री रामकथा का हुआ शुभारम्भ

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन के साथ पाँच दिवसीय पावन गायत्री महायज्ञ एवं श्री रामकथा का शुभारम्भ हो गया। तदुपरान्त विद्वान वक्ताओं द्वारा वेद-पुराणों पर आधारित उपदेशों का श्रवण कराया गया।

कस्बा के आजाद रोड स्थित आर्य श्यामा बालिका इण्टर कालेज में स्व0 स्वतंत्र कुमार पोरवाल की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित पावन गायत्री महायज्ञ एवं श्री रामकथा का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन अर्चन के साथ शुभारम्भ हो गया। बुधवार को प्रातः आयोजक विजयभान पोरवाल, सत्यभान पोरवाल राजा ने सपरिवार व आर्य समाज के सदस्यगणों के साथ पावन गायत्री महायज्ञ में पूर्णाहुति डालकर इष्टदेवाओं का आवाहन करके सर्वकल्याण की कामना की। तदुपरान्त विद्वान वक्ताओं स्वामी प्रभुवेश, ऋषिराज, कु0 प्रज्ञा शर्मा आदि के द्वारा वेद-पुराणों पर आधारित उपदेशों का श्रवण कराया गया। आयोजक श्री पोरवाल ने बताया कि उक्त पाँच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन प्रातः 7ः30 से 11 बजे तक यज्ञ एवं उपदेश तथा सांय 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक अन्तर्राष्ट्रीय श्रीरामकथा वाचिका अंजली आर्या के मुखारबिन्दु से श्री रामकथा का रसपान कराया जायेगा।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स