Sunday, February 16, 2025

भारत विकास परिषद् धर्मार्थ सेवा शाखा ने दशहरा पर बांटा शरबत

Share This

इटावा। भारत विकास परिषद् धर्मार्थ सेवा शाखा ने मंगलवार को दशहरा पर्व के अवसर पर सेंट मेरी कॉलेज के सामने राहगीरों को शरबत वितरण किया और लोगों के मंगलमय जीवन की कामना की।

शाखा से जुड़े सदस्यगण प्रातः नौ बजे निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और ड्रमों में तीन तरह के गुलाब, खस एवम संतरा फ्लेवर के शरबत को गिलासों में भरकर बड़े ही विनम्र भाव व हाथ जोड़कर रास्ते में आने जाने वाले राहगीरों को पिलाया और उनके मंगलमय जीवन की शुभकामना की। शरबत वितरण की व्यवस्था बनाने में शाखा के संगठन सचिव हरिदत्त दीक्षित ने विशेष सेवाश्रम किया।

इस अवसर पर शाखा के अध्यक्ष के.के त्रिपाठी, सचिव आचार्य महेश तिवारी, कोषाध्यक्ष महेश कुमार बाथम, जीकेएस तोमर, महेश चंद्र तिवारी अलकापुरी, विनोद त्रिपाठी, सी बी मिश्रा, घनश्याम तिवारी, रमाकांत पाठक, रनवीर सिंह गौर, राजेश मिश्रा, हरि प्रकाश शुक्ला, धीरज अग्निहोत्री, अवधेश पचौरी, कोशलेंद्र चतुर्वेदी, सुधीर मिश्र, डा. प्रेम शंकर शुक्ला, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी, अवधेश पथिक, दीपेश तिवारी, अविनाश तिवारी, कुनाल तिवारी मौजूद रहे।

Share This
spot_img
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017876573
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017876573, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

Poll

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स