Wednesday, December 10, 2025

सेवन हिल्स में आयोजित हुई एक दिवसीय विशेष सर्पदंश जागरूकता कार्यशाला

Share This

इटावा। मुख्य विकास अधिकारी इटावा के दिशा निर्देशन में पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण के लिये कार्यरत संस्था ऑर्गनाइजेशन फ़ॉर कंजर्वेशन ऑफ एनवायरनमेंट एंड नेचर (ओशन) के द्वारा स्कूल सेफ्टी (एसएस) ,स्कूल डिजास्टर मेंनेजमेंट प्लान (एसडीएमपी) के तहत राज्य आपदा विषयक सर्प पहचान,सर्पदंश उपचार व सर्पों का महत्व विषय पर आधारित एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन सेवन हिल्स इंटर कालेज पक्का बाग इटावा में कई सैकड़ा छात्र छात्राओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रहे नगर पालिका परिषद इटावा के स्वच्छता,पर्यावरण एवं वन्यजीव के ब्रांड एम्बेसडर एवं मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इण्डिया के यूपी कोर्डिनेटर,वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी ने छात्र छात्राओं को प्रोजेक्टर के माध्यम से सर्पो की सरल पहचान करने से जुड़ी कई छोटी छोटी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा करते हुये बताया कि,कभी भी सर्पदंश की स्थिति में मरीज को बिल्कुल भी घबराने नही देना चाहिये क्यों कि,ज्यादा घबराने या डर से ही अक्सर रोगी की मौत भी हो जाती है। उसे सही समय से सही बाइट मार्क देख कर ही कोई एंटीवेनम डोज देना चाहिए। क्यों की सभी हरे या पीले रंग के सर्प जहरीले नही होते है लेकिन यह भी जानना जरूरी है कि, जहरीले सर्प कौन कौन से है? बिग फोर प्रजाति में कोबरा, करैत, रसल, सॉ स्केल्ड वाइपर के काटने का इलाज झाडफूंक नही होता बल्कि केवल एंटीवेनम/ पोलिवेनम ही होता है जो कि, जिला अस्पताल इटावा में इमरजेंसी के कमरा नम्बर तीन में उपलब्ध है। सर्पों के प्राकृतिक महत्व पर बच्चों का ध्यानाकर्षण करते हुये उन्होंने बताया कि,सभी सर्प किसान मित्र होते है जो घरों व खेतों में चूहों को खाकर पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में अपनी अहम भूमिका निभाते है और हमे खतरनाक बीमारी प्लेग से भी बचाते है। बैसे खतरनाक बिग फोर प्रजाति में से केवल कोबरा,करैत व रसल वाइपर को ही अब तक इटावा जनपद में देखा गया है। जिनसे हमें सावधान रहने की आवश्यकता है। जागरूकता कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी पहर में सामाजिक अंधविश्वास विषय पर भी डॉ आशीष द्वारा सभी छात्र छात्राओं को जागरूक किया व कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कर उनका अंधविश्वास दूर किया गया। कार्यशाला में बच्चों ने भी सर्पदंश उपचार से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे और उनके उत्तर पाकर सभी संतुष्ट दिखे। सेवन हिल्स के प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने कहा कि,हमारे कालेज के बच्चों ने आज स्नेक बाइट मैनेजमेंट के तहत मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की है जो कि, उनके आगामी भविष्य में बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगी। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी बच्चों ने सर्पों को पहचानने के साथ साथ सर्पदंश के बाद का जरूरी प्राथमिक उपचार व सही तरीके से पट्टी बांधना भी सीखा है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सौरभ दुबे ने डॉ आशीष को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सेवन हिल्स के चेयरमैन एडवोकेट शिव किशोर दुबे ने कहा कि, हमारा संस्थान सभी छात्र छात्राओं को समय समय पर विभिन्न विषयों पर आधारित कार्यशालाओं के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने के लिए हमेशा से ही प्रतिबद्ध है। कार्यशाला में विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट शिव किशोर दुबे, ट्रस्टी सुनील राजपूत सहित शिक्षकगणों में प्रवीन कुमार शर्मा,राम चौधरी,हरिशंकर चौधरी,अभिषेक मिश्रा,जितेंद्र कुमार सहित कई सैकड़ा छात्र छात्राएं मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन अभिषेक मिश्रा ने किया।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

दि‍लों पर राज करती है जनपद प्रदर्शनी, फुव्वारा है ‘हृदय स्थल’ यहां होता है बि‍छड़ों का मि‍लन

शताब्‍दी वर्ष भी मना चुकी है प्रदर्शनी इटावा जनपद की संस्‍कृति‍ से जुड़ी जनपद प्रदर्शनी अपने जीवन के एक सौ वर्ष पूरे कर चुकी है।...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1969 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

पिया बाजपेई: एक प्रतिभाशाली अदाकार का सफ़र

पिया बाजपेई: भारतीय फिल्म और मॉडल जो प्रमुख रूप से बॉलीवुड और साऊथ फिल्मों में प्रदर्शन करती हैं। वह वेंकट प्रभु की कॉमेडी फिल्म...

पत्रकार

इटावा के लोगों के सदैव प्रिय : वरिष्ठ पत्रकार सोहम प्रकाश

सोहम प्रकाश एक कर्मठ, सौम्य, सच्चे और निर्भीक पत्रकार हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1974 को उत्तर प्रदेश के लालपुरा इटावा में हुआ। सोहम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी