Sunday, December 7, 2025

महीनों से नहीं हो रही नालियों की सफाई अधिकारी कर रहे संज्ञान 

Share This

ताखा इटावा– विकास खंड ताखा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बछरोई कछपुरा गांवों में इस समय गंदगी का अंबार लगा हुआ है। यह आलम तब है जब जिले में पर्याप्त सफाई कर्मी हैं। लेकिन कई गांवों में सफाईकर्मी  नियुक्त तो लिए गए लेकिन नियुक्त गांव में आते ही नहीं है जिससे गांव में गंदगी का अंबार लगा रहता है ।

गंदगी जमा होने से संक्रामक बीमारियों के फैलने के आसार हैं।

आपको बताते चले  हर पंचायत में सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं इनके भरोसे ही गांवों की सफाई व्यवस्था है। इसके बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण गांवों में सफाई व्यवस्था चरमराई दिख रही है। कई गांवों में नालियों की सफाई न होने से सड़कों पर नाबदान का पानी बहता रहता है। इसके अलावा नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में बहता रहता है। इन दिनों गलियों व नालियों में जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। जिले में डेंगू भी पांव पसार रहा है।

वहीं ग्रामीणों में गंदगी के कारण अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है।सड़क पर बजबजा रहा गंदा पानी
ताखा ब्लाक क्षेत्र के कछपुरा गांव से शमशेर गंज जाने वाला मार्ग पर ग्रामीणों के घरों का गंदा पानी मुख्य मार्ग पर बजबजा रहा है। जिससे बदबू के अलावा फिसलन से लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैैं।

ग्रामीणों के शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो सका है। वहीं कछपुरा गांव में सफाईकर्मियों की मनमानी से जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

वहीं ग्रामीणों ने बताया इसकी शिकायत हम लोगों ने ग्राम विकास अधिकारी को अवगत कराएं उन्होंने आश्वासन दिया जल्दी इसका निस्तारण किया जाएगा लेकिन अभी तक कोई निस्तारण नहीं किया गया इन अधिकारियों की लापरवाही से हमें बीमारियों का भी सामना करना पड़ रहा है और हमारे बच्चे इस सड़क पर गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं कई लोगों के हाथ पैर भी टूट चुके है इसके बाद भी अधिकारी लापरवाही करने से पीछे नहीं हट रहे है।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महिला भेष में इटावा से भागा कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम, बढ़पुरा में हुई जूतों से खातिरदारी

1857 का साल… भारत की धरती क्रांति की आग में धधक रही थी। इटावा भी इससे अछूता नहीं था। हर गली, हर गाँव में...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

सुबोध तिवारी: इटावा के एक प्रख्यात राजनीतिज्ञ और वरिष्ठ स्वयंसेवक

सुबोध तिवारी का जन्म 1 मई, 1965 को उत्तर प्रदेश के जसवंतनगर, इटावा में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. श्री रामानंद तिवारी और...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

इटावा में मक्का-बाजरे की रोटी और चने का साग, चोखो थाली का स्वाद लें और 20% छूट का लाभ उठाएँ

इटावा में सर्दियों के इस मौसम में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का आनंद लेना हो, तो चोखो थाली एक बेहतरीन स्थान है। होटल प्रताप, नेविल...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

शीर्ष पत्रकार गौरव डुडेजा: सत्यनिष्ठा, संघर्ष और प्रगति की प्रतिमूर्ति

गौरव डुडेजा के पिता  स्व. जगदीश राय डुडेजा एक समाजसेवी एवं सफल व्यवसायी रहे है। उन्होंने हमेशा खुद को समाज के सुखदुख में साझा...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी