Sunday, December 7, 2025

एक साथ निकली पांच दूल्हों की बारात

Share This

जसवंतनगर- नगर में रविवार को एक साथ 5 दूल्हों की बारात निकली। बाद में इन पांचों दूल्हों ने अपनी भावी जीवनसंगनियों के गले में समारोह पूर्वक वरमालाऐं डाली।

मौका था, भारत विकास परिषद “समर्पण” शाखा जसवंतनगर द्वारा आयोजित ‘निशुल्क सरल सामूहिक विवाह समारोह’ का। इन 5 दूल्हों की बारात बैंड बाजों के साथ नगर के रेल मंडी मोहल्ला से आरंभ हुई थी। बारातियो का रास्ते में कई जगह जगह स्वागत किया गया।
इस सामूहिक विवाह की शुरुआत रेल मंडी रामसीता मंदिर से हुई। सभी दूल्हे बग्घियों पर सवार थे। बाराती बैंड बाजों की धुनों पर नाचते चल रहे थे। लधुपुरा, नदी का पुल ,सदर बाजार, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, बस स्टैंड चौराहा होती हुई बारात छिमारा रोड पर स्थित एक कमला वाटिका मैरिज होम में पहुंची।
बारात के पंहुचने पर परिषद के संरक्षक करन सिंह वर्मा “शैवाल”, अध्यक्ष राजकमल जैन, सचिव प्रतीक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, प्रांतीय पदाधिकारी उमाकांत श्रीवास्तव,आनंद गुप्ता,दिलीप कुमार शाक्य, हेमू शाक्य आदि लोगों ने दूल्हों तथा बारातियों का स्वागत किया। इसके उपरांत दूल्हों और दुल्हनों ने एक दूसरे को जय माला पहनाकर रस्म अदा की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे इटावा (तुलसी ) शाखा के रामनारायण वर्मा, परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश जैन ने दांपत्य जीवन में बंधे वर तथा बंधुओं को आशीर्वाद दिया।
विशिष्ट अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में पधारे विवेक कुलश्रेष्ठ , अनुज प्रताप सिंह यादव प्रधानाचार्य ,रमेश मल्होत्रा, मुन्ना लाल वर्मा ,मधुर श्रीवास्तव,, उमाकांत श्रीवास्तव ,डॉ स्वराज श्रीवास्तव ,आनंद कुमार गुप्ता , विनय पाण्डेय, आदि ने भी आशीर्वाद दिया।इन सभी की मौजूदगी में सभी पांच नवयुगलो की सात फेरों की रस्म अदायगी हुई। इस सामूहिक विवाह समारोह में कमला मैरिज होम खचाखच भरा हुआ था । बड़ी संख्या में नवयुगलों के रिश्तेदार और परिजन मौजूद थे। भारी संख्या में भीड़ भी भारत विकास परिषद समर्पण शाखा के सातवें इस आयोजन की गवाह बनी। आज हुई शादियों के साथ परिषद करीब 70 शादियां संपन्न करा चुका है।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

इटावा में सन् 1931 के सवि‍नय अवज्ञा आन्दोलन के शहीद।

  क्र0सं0 नाम पि‍ता का नाम पता 1 बलवंत सि‍हं                बलदेव प्रसाद नगारि‍या मौजा बेलाहरा, थाना भर्थना इटावा 2 भूपाल सि‍हं वि‍शुनाई काछी पुर, मझावॉ, थाना उसराहार, इटावा 3 शंकर सि‍हं हीरा सि‍हं ढकाऊ का नगला, थाना उसराहार, इटावा...

शिक्षाविद

इटावा में शिक्षा को संस्कार और आधुनिक सोच के साथ आगे बढ़ा रहे शिखर चतुर्वेदी

इटावा की धरती ने सदैव ऐसे प्रेरक व्यक्तित्व दिए हैं जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति और समाज को नई दिशा दी। इन्हीं में एक नाम है...

राजनीतिज्ञ

अखिलेश यादव – देश में गरीबों, मजलूमों और युवायों की बुलंद आवाज

अखिलेश यादव एक सशक्त, लोकप्रिय और जतना के हितों के लिए लड़ने वाले भारतीय राजनेता हैं वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वर्तमान...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

इटावा में तीन दशकों से सत्य की मशाल थामे वरिष्ठ पत्रकार गुलशन भाटी

स्वतंत्रता दिवस जैसे ऐतिहासिक दिन 15 अगस्त को जब पूरा देश आज़ादी का पर्व मनाता है, उसी दिन इटावा की पवित्र धरती पर एक...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...