ठेका सफाई कर्मियों को 4 माह से नही मिली मजदूरी,काम किया बन्द

Share This

भरथना,इटावा। भरथना नगर पालिका परिषद कार्यालय समेत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जगह जगह कस्बा वासियों को शनिवार की सुबह से ही दुर्गंध वाली भीषण गन्दगी का उस समय सामना करना पड़ गया,जब शुक्रवार को गुडफ्राइडे, शनिवार को सैकेंड सटरडे की सरकारी छुट्टी होने के कारण नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने कोई साफ सफाई का कार्य नही किया गया। जबकि सरकारी छुट्टी के दौरान पालिका के ठेका सफाई कर्मियों द्वारा नगर क्षेत्र की साफ सफाई की जाती थी।

आपको बतादें बीते दो दिनों से नगर क्षेत्र में ठेका सफाई कर्मियों ने भी सफाई कार्य पूरी तरह बन्द कर दिया है,जिसके कारण नगर क्षेत्र में मात्र दो दिनों में ही दुर्गंध भरी भीषण गन्दगी फैल चुकी है जो नगर में सौकड़ों बीमारियों को जन्म देने के साथ डेंगू आदि खतरनाक मच्छरों को भी जन्म दे रही है।
आगामी दिन रविवार को भी सरकारी छुट्टी होने के कारण यह समस्या फिल्हाल रविवार की रात तक ज्यों कि त्यों बनी रहने की संभावना बनी है। नगर वासियों को अब सोमवार को ही इस दुर्गंध भरी भीषण गन्दगी से निजात मिलने की उम्मीद है। भरथना नगर पालिका परिषद के ग्राउण्ड फ्लोर में मौजूद दो दर्जन से अधिक ठेका सफाई कर्मियों ने बताया कि नगर पालिका के ठेकेदार के अधीन करीब आधा सैकड़ा सफाई कर्मचारी बिना किसी छुट्टी के नगर की साफ सफाई में जुटे रहते हैं,लेकिन पालिका से अधिकृत ठेकेदार द्वारा विगत माह दिसम्बर से माह मार्च तक चार माह की मजदूरी अभी तक नही दी गई है,जिसके कारण सभी ठेका सफाई कर्मी भुखमरी के शिकार हैं,उनके परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है।मजदूरी मांग ने पर उन्हें ठेकेदार सहित अधिशाषी अधिकारी व अन्य अधिकारियों ने उन्हें अभी तक कोई संतोषजनक जबाब नही दिया,जिससे आक्रोशित सभी ठेका सफाई कर्मचारियों ने मजदूरी का पैसा नही तो काम नही करने का ऐलान कर पूरे समय नगर पालिका परिषद कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर में बैठे हैं। उन्होंने साफ कहा है कि पहले उन्हें उनकी बकाया चार माह की मजदूरी का पैसा दिलाया जाए,या किसी सक्षम अधिकारी का अस्वासन नही मिलेगा वे साफ सफाई नही करेंगे।
इस दौरान सागर,रवि कुमार,सूरज सिंह,वीरू, गौरव बाबू,नीरज कुमार, किशन,राहुल,सावंत, ऋषव,अमित,विजय, राजू,आनन्द कुमार,विजय कुमार,अर्जुन सिंह,भूरे सिंह,मिथुन कुमार,वीरेन्द्र, सुमित,सुनील,बंटी,कन्हैया समेत दो दर्जन से अधिक ठेका सफाई कर्मी मौजूद हैं।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

एक ज़िला, अनेक स्वर — बोलियों का जंक्शन है इटावा

इटावा जनपद उत्तर प्रदेश के उन विशेष क्षेत्रों में शामिल है जहाँ भाषायी और सांस्कृतिक विविधता का अद्वितीय मेल देखने को मिलता है। यह...

शिक्षाविद

महेश चन्द्र तिवारी : संस्कृत शिक्षा के प्रवाहक, प्रमुख समाजसेवी

महेश चंद्र तिवारी जनपद के एक छोटे से गाँव रामनगर उसराहर ताखा इटावा में जन्मे। उनके पिता का नाम स्व. श्री नाथूराम तिवारी है...

राजनीतिज्ञ

पत्रकारिता से राजनीति तक,  इटावा की राजनीति के मास्टरमाइंड उदय भान सिंह यादव

उदय भान सिंह यादव का जन्म 26 जून 1972 को हुआ। उनके पिता स्वर्गीय श्री विजय पाल सिंह यादव टेलीफोन विभाग में कार्यरत रहे...

प्रशासनिक अधिकारी

संकट प्रबंधन में माहिर SSP इटावा ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (IPS)

ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव भारतीय पुलिस सेवा के उन अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपनी लगन, मेहनत और ईमानदारी से सेवा में विशेष पहचान...

प्रमुख संस्थान

A&A Computronics: एक प्रमुख कंप्यूटर शिक्षा संस्थान

आधुनिक टेक्नोलॉजी का युग हमारे समय में एक महत्वपूर्ण रूप से बढ़ रहा है। कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की महत्वाकांक्षी दुनिया में, अच्छी कंप्यूटर...

चिकित्सक

डॉ. आशीष दीक्षित: इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और सामाजिक कार्यकर्त्ता

इटावा के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अशोक दीक्षित के पुत्र डॉ. आशीष दीक्षित भी एक प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक हैं, उनकी प्राथमिक शिक्षा कानपुर से...

चर्चित व्यक्तिव

राजनीति, कर्मचारी आंदोलन और शिक्षा, हरि किशोर तिवारी की बहुआयामी पहचान

इंजीनियर हरि किशोर तिवारी का नाम उत्तर प्रदेश के कर्मचारी आंदोलन, राजनीति और शिक्षा जगत में एक जाना-पहचाना नाम है। उन्होंने साधारण पृष्ठभूमि से...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी