Monday, January 12, 2026

इटावा में अब उत्पादित होगा ड्रैगन फ्रूट, सीडीओ ने किया पौधरोपण

Share This

जसवंतनगर- इटावा जनपद में आबू ड्रैगन फ्रूट का उत्पादन आरंभ होगा।
मुख्य विकास अधिकारी इटावा प्रणता ऐश्वर्या ने जसवंत नगर इलाके के ग्राम नगला भिखन मैं शुक्रवार को ड्रैगन फ्रूट का पौधरोपण किया। इससे जनपद में इस स्वास्थ्यवर्धक फल की खेती का मार्ग प्रशस्त हुआ।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने द्वारा ड्रैगन फ्रूट का पौधरोपण करते हुए बताया कि नगला भिखन में फिलहाल 40 ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाये जा रहे हैं। इस तरह इस लाभकारी खेती का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। जनपद में ड्रैगन फ्रूट के 160 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस के उत्पादन के लिए बहुत ही कम पानी की आवश्यकता होती है। इस वजह से जिले के वातावरण में इस फल के पौधे आसानी से लग सकते हैं।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए इस तरह की आधुनिक खेती पर जोर दिया जा रहा है। इसे खाली पड़ी जमीनों पर आसानी से उगाया जा सकता है। इन पेड़ों से उत्पादित फल विक्रय के लिए आसपास ही बाजार उपलब्ध है, साथ ही बिक्री में प्रशासन भी सहयोग करेगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस गांव की प्रगतिशील किसान मंत्रवती शाक्य ने सबसे पहले इस क्षेत्र में स्ट्रॉबेरी की खेती कर अच्छा मुनाफा कमाया है। वह आधुनिक खेती करने वालों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बन गई। अब उन्होंने ड्रैगन फ्रूट का पौधरोपण करा कर जनपद में किसानों को अतिरिक्त आमदनी की नई राह दिखाई है।
किसानों से उन्होंने कहा कि अपने आसपास बेकार पड़ी इंच-इंच भर जमीन का सदुपयोग करें।
आधुनिक खेती से जुड़े उत्पादन भी तेजी से बढ़ेगा और उनके परिवार की आमदनी में भी वृद्धि होगी।
बताया गया कि ड्रैगन फ्रूट के पौधे पर लगभग डेढ़ वर्ष बाद फल आने लगते हैं और 25 वर्ष तक यह लगातार फल देता है।इसका फल मनुष्य के शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने, ह्रदय रोगों से बचाने तथा मलेरिया प्रतिरोधक का काम करने के साथ स्वास्थ्य के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी जसवंतनगर कौशल कुमार, उपायुक्त मनरेगा शौकतअली, खंड विकास अधिकारी जसवंतनगर मनु लाल यादव, सहायक विकास अधिकारी महेश राजपूत, एन आर एल एम से प्रवीण कुमार आदि शामिल रहे।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

ब्राह्मण योद्धाओं से चंद्रपाल तक, इटावा की धरती पर लड़े गए कई ऐतिहासिक युद्ध

इटावा का ११वीं और १२वीं शताब्दी का इतिहास केवल एक भू-राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि वीरता, आत्मसम्मान और संस्कृति की निरंतर रक्षा के संघर्ष की...

शिक्षाविद

डॉ. विद्याकांत तिवारी: साहित्य, शोध, शिक्षा और समाजसेवा का आदर्श उदाहरण

प्रयागराज के चाँदी गांव में 30 सितम्बर 1946 को जन्मे डॉ. विद्याकांत तिवारी एक साधारण परिवार से आते है। उनके पिता का निधन उस...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...

प्रमुख संस्थान

सेंट विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, इटावा: एक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण संस्थान

इटावा - महान आदर्शवादी संत विवेकानंद के नाम से स्थापित संत विवेकानंद इंटर कॉलेज इटावा ने अपने प्रयासों के साथ शिक्षा के क्षेत्र में...

चिकित्सक

शुगर का स्थायी इलाज: कुछ ही महीनों में पाएं पूर्ण मुक्ति-डॉ ए. के. गुप्ता

शुगर, आजकल एक आम बीमारी बन गई है। इसके चलते लोगों को जिंदगी भर अंग्रेजी दवाओं और इन्सुलिन के सहारे जीना पड़ता है। लेकिन...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी: एक प्रतिभाशाली और कर्मठ पत्रकार

अतुल वी एन चतुर्वेदी का जन्म 15 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश के इटावा शहर हुआ। उनके पिता का नाम कैप्टन स्व० वी एन...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...