Sunday, December 7, 2025

खोजी अभियान जिले में खोजे गए बीस क्षय रोगी इलाज किया शुरू

Share This

इटावा। इटावा के जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ.शिवचरण ने कहा है कि जनपद में शुरू हुए सक्रिय क्षय रोगी खोजी अभियान के तहत पिछले सात दिनों में अब तक 20 नए टीबी के मरीज खोजे गए। अभियान के दौरान पहले की तुलना में लोग टीबी के प्रति जागरूक दिख रहे हैं और जांच भी करा रहे है।

उन्होंने बताया कि यदि टीबी की पहचान शुरुआती दिनों में हो जाए और मरीज को लगातार छह माह ठीक से इलाज मिले तो व्यक्ति जल्द स्वस्थ हो सकता है। 2 हफ्ते से अधिक समय तक खांसी आने, खांसी के साथ बलगम आने, बुखार रहने और वजन कम होने पर टीबी की जांच अवश्य करवाएं। उन्होंने अपील की है कि घर-घर जाकर स्क्रीनिंग करने वाली स्वास्थ्य टीमें जब आपके यहां जांच करने आए तो अपनी जांच अवश्य करवाएं।
एसटीएस योगेंद्र ने बताया कि पिछले दिनों अभियान के तहत जिला कारागार में भी कैदियों की स्क्रीनिंग की गई थी उनमें से एक कैदी को टीबी की पुष्टि हुई है। उसको भी कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए जल्द से जल्द जिला क्षय रोग चिकित्सालय में भर्ती कराया जाएगा। जिला समन्वयक कंचन तिवारी ने बताया कि पिछले सात दिनों में 169240 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। इसमें 900 संभावित क्षय रोगियों के सैंपल लिए गए। उन्होंने बताया कि अब तक अभियान के तहत 20 क्षय रोगी खोजे गए।
सक्रिय खोजी अभियान के तहत सती मोहल्ला की आशा वर्कर ने बताया कि घर-घर जाकर खोजी अभियान के तहत 25 मार्च को 60 वर्षीय अजय (काल्पनिक नाम) की बलगम की जांच की गई और सीबी नेट जांच में उन्हें टीबी की पुष्टि हुई।
अजय ने बताया कि पिछले कई दिनों से मुझे बुखार आ रहा था और खांसी भी नहीं जा रही थी कई जगह दवा करवाई लेकिन आराम नहीं मिल पा रहा है और स्थिति यह हो गई है वर्तमान में मैं चल फिर नहीं पा रहा हूं। अजय ने बताया घर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मेरे बलगम की जांच की जिसके बाद मुझे टीबी की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि पहले मैं टीबी हॉस्पिटल में भर्ती होने के लिए राजी नहीं था लेकिन आशा प्रीति व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुझसे संपर्क किया और सरकार की तरफ से मिलने वाले उपचार और सुविधाओं के बारे में बताया और समझाया अगर मैं भर्ती हो जाता हूं तो जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाऊंगा जिसके बाद मैं 28 फरवरी को क्षय रोग चिकित्सालय में भर्ती हुआ।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

1857 के मेरठ वि‍द्रोह की आग दो दि‍न बाद इटावा पहुंची

10मई 1857 ई0 को मेरठ छावनी  मे फूटी  वि‍द्रोह  की आग दो दि‍न बाद ही यानी 12 मई को इटावा तक आ पहुंची। उस...

शिक्षाविद

नमिता तिवारी: एक महिला सशक्तिकरण के चमकते सितारे का अद्भुत सफ़र

नमिता तिवारी का जन्म 4 जुलाई 1969 को उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के मुबारकपुर गांव में हुआ। उनके पिता का नाम श्री अरविन्द...

राजनीतिज्ञ

इटावा भाजपा की नींव रखने वाले, अटल निष्ठा और अटूट संघर्ष की प्रतिमूर्ति स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा”

27 अक्टूबर 1954 को जन्मे स्वर्गीय अशोक दुबे “दद्दा” उस दौर में राजनीति में सक्रिय हुए जब इटावा की धरती पर समाजवादी राजनीति का...

प्रशासनिक अधिकारी

कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह के नेतृत्व में नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ता सैफई विश्वविद्यालय

प्रोफेसर (डॉ.) अजय सिंह चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक नेतृत्व की दुनिया में एक जाना-माना नाम हैं, जिन्होंने चार दशकों से अधिक का अनुभव अर्जित...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी

प्रणता ऐश्वर्या (IAS): एक समर्पित और न्यायप्रिय प्रशासनिक अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या 2019 बैच की आईएएस अधिकारी हैं, और इटावा में मुख्य विकास अधिकारी के पद...