इटावा। इटावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार के निर्देशन में पुलिस लाइन इटावा में आयोजित होने वाले परिवार परामर्श केन्द्र के क्रम में आज रविवार 26 फरवरी को महिला थाना इटावा पर परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उ.नि.रजनी सिंह महिला थानाध्यक्ष सहित कमेटी के अन्य सदस्य/काउन्सलर,मो. मुजीबुर्रहमान,श्रीमती ममता यादव, सुश्री नमिता तिवारी, राहुल,रविंद्र चौहान एवं थाने के समस्त कर्मचारी गण परिवार परामर्श केंद्र में मौजूद रहे।
काउन्सलर/कमेटी के सदस्यों की मध्यस्थता के चलते 5 परिवार को बिखरने से बचाया गया।इस दौरान परिवार के सदस्यों को केन्द्र पर बुलाया गया एवं परिवारिक महत्व के बारे में समझाया गया जिसके परिणामस्वरूप पति-पत्नी आपसी मन-मुटाव भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गये और खुशी- खुशी अपने घर चले गये।
परिवार परामर्श केन्द्र बिखरे हुए परिवारों को बसाने में अहम भूमिका का निर्वहन कर रहा है।इस पुनीत कार्य में महिला थाना की महिला आरक्षियों का भी सहयोग रहा।
समझौता होने वाले परिवार
1.नीतू पुत्री सूरज सिंह यादव निवासी ग्राम-बख्यारपुर थाना चौबिया जनपद इटावा।
2. प्रियंका पुत्री राजवीर सिंह निवासी टाडेहार थाना ऊसराहार जनपद इटावा।
3. मंजू पत्नी जीतू सिंह निवासी मोहब्बतपुर थाना जसवंतनगर जनपद इटावा।
4. इश्म पत्नी अरमान उर्फ जमील निवासी कटरा शमशेर खान तकिया ट्रांसपोर्ट थाना कोतवाली जनपद इटावा
5. वादिनी ऋचा शुक्ला पुत्री संदीप शुक्ला निवासी विनोद नगर थाना सिविल लाइन जनपद इटावा।