Sunday, December 7, 2025

ग्राम पंचायत की 25 बीघा जमीन कब्जा मुक्त: गेंहू-सरसों की फसल नष्ट 

Share This

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत मामन-हिम्मतपुर के ग्राम नगला खलग में गांव के दबंगों ने ग्राम पंचायत की करीब 25 से 30 बीघा कृषि भूमि पर अवैध कब्जा कर गेंहू-सरसों की फसल बो रखी थी।शिकायत मिलने पर बुधवार को ताखा तहसील प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में उक्त कृषि भूमि को कब्जा मुक्त कराया दिया है। तहसील प्रशासन की टीम ने कब्जा मुक्त उक्त कृषि भूमि पर दबंगों की खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को ट्रैक्टर से जुतावा कर नष्ट करवा दिया है।

ताखा तहसील प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई को देख अबैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल,ताखा तहसील के अंर्तगत ऊसराहार थाना क्षेत्र के नगला खलग में ग्राम पंचायत की करीब 25 से 30 बीघा कृषि भूमि पड़ी है। इसमें करीब 25 बीघा कृषि भूमि पर दबंगों ने कई सालों से अवैध कब्जा कर रखा था। कब्जेदारों ने भूमि पर धान की फसल बो रखी थी। ग्रामीणों ने भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर कई बार समाधान दिवस पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद प्रशासन हरकत में आया,भूमि का स्थलीय सर्वे कर कब्जे वाली भूमि को चिन्हित किया।
ताखा तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह की अगुवाई में तहसील प्रशासन की टीम ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन ने फसल को जब्त कर ट्रैक्टर जुतवा कर फसल को नष्ट करवा दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। नायब तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि मामन व नगला खलग गांव में ग्राम पंचायत की भूमि पड़ी है। करीब 25 बीघा पर दबंगों व भू-माफियाओं ने गेहूं-सरसों की फसल बो कर कब्जा कर रखा था। जांच कराने पर कब्जा करने की बात सामने आई थी। फसल को ट्रैक्टर से जुतवाकर नष्ट करवाई गई है।

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
spot_img
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

महिला भेष में इटावा से भागा कांग्रेस संस्थापक ए.ओ. ह्यूम, बढ़पुरा में हुई जूतों से खातिरदारी

1857 का साल… भारत की धरती क्रांति की आग में धधक रही थी। इटावा भी इससे अछूता नहीं था। हर गली, हर गाँव में...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

इटावा के शि‍खर पुरूष हैं मुलायम सिंह यादव इटैली से आये थे पि‍ता सुघर सिंह के बाबा

भारत के सबसे वि‍शाल आबादी वाले राज्‍य उत्‍तर प्रदेश के तीन बार मुख्‍यमत्री एंव केन्‍द्र सरकार में दो बार रक्षा मंत्री रह चुके जनपद...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

इटावा में पहली बार, ऑन-साइट प्रिंटिंग सेवा: प्रिंटबाला

अब इटावा के लोगों के लिए एक शानदार मौका! पहली बार, PRINT dial Print World Pvt. Ltd. आपको आपके स्थान  पर ही पूरी प्रिंटिंग...

चिकित्सक

डॉ. मनीष कुमार: इटावा में वैदिक पद्दति से इलाज करने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सक

आयुर्वेद, भारतीय लोगों के जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाए रखने के लिए सदियों से जानी जाती हैं। इसी को आधार बनाकर जनपद इटावा...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी: इटावा के एक अद्वितीय पत्रकार

यशवंत कुमार चतुर्वेदी का जन्म 3 फरवरी 1965 को कोठी कैस्त जसवंतनगर में हुआ। उनके पिता का नाम स्वर्गीय कौशलेंद्र नाथ चतुर्वेदी है  और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

गौरैया की चहचहाहट में जीवन खोजती एक शिक्षिका : डॉ. सुनीता यादव

डॉ॰ सुनीता यादव का जन्म 21 जून 1976 को मैनपुरी जनपद के ग्राम अण्डनी, करहल में हुआ। पिता स्वर्गीय रामनारायण यादव, जो करहल के...

पूर्व अधिकारी