Monday, June 16, 2025

भारत को जी-20 की अध्यक्षता मिलने पर देश के प्रधानमंत्री पर हम सब को गर्व -सरिता भदौरिया

Share This

इटावा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जी-20 अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर इटावा पक्का तालाब पर जी-20 रंगोली कार्यक्रम में को संबोधित करते हुए सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कहां की भारत देश है 130 करोड़ देशवासियों का विभिन्न धर्मों के अनोखे संगम का टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में विश्व का उभरता देश है भारत, दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भारत, दुनिया की सबसे प्राचीन सभ्यताओं मैं एक है भारत,विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में जी-20 की अध्यक्षता पाकर भारत को गर्व है आज हम सब नए युग में प्रवेश कर रहे हैं मानवता की हर चुनौती पर विजय पाने के लिए एक प्रतीक हम सब को प्रेरित कर रहा है कमल भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल दर्शाता है हमारी भव्य संस्कृति को गौरवशाली इतिहास को यह प्रतीक है अध्यात्म का, समृद्धि का, ज्ञान और प्रकाश का यही कमल है जी20 भारत 2023 के लोगो डिजाइन की प्रेरणा इस डिजाइन में सम्मिलित लाल, हरा ,सफेद ,नीला रंग भारत के राष्ट्रीय ध्वज के रंग है इसकी साथ पंखुड़ियां सात महासागर और जी-20 भारत में भाग लेने वाले सात महाद्वीपों के संगम को दर्शाती है और इस की पंखुड़ियों के बीच पृथ्वी दर्शाती है भारत की वसुदेव कुटुंबकम की सोच को इसी सोच का निष्कर्ष है जी-20 भारत 2023 का लोगो एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य है
कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला जिला अध्यक्ष बिरला शाक्य ने की इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की जिला महिला अध्यक्ष महिला मोर्चा की जिला मंत्री गुड्डी बाजपेई नीतू नारायण मिश्रा डॉ ज्योति वर्मा राधा पाल ममता दुबे ज्योति पालीवाल आदि महिला मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे

Share This
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017070200
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स