मकर संक्रांति पर चंद दिव्यांगों को बांटे व्हीलचेयर-कई मायूस होकर लौटे,300 लोगों की बनाई गई थी लिस्ट,

Share This

इटावा। इटावा में मकर संक्रांति पर आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत नुमाइश पंडाल में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। शनिवार को चिन्हित दिव्यांगजनों को कई उपकरण वितरित किए गए। वहीं कई को खाली हाथ मायूस होकर लौटना पड़ा। कार्यक्रम में तीन सौ दिव्यांगजनों को उपकरण दिए जाने थे। सांसद बोले सूची बनवाकार बाकी बचे दिव्यांगजनों को भी उपकरण दिए जाएंगे। शनिवार को नुमाइश पंडाल में दिव्यांगजनों को उपकरण वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सांसद प्रो० रामशंकर कठेरिया और विशिष्ट अतिथि के तौर पर सदर विधायक सरिता भदौरिया शामिल हुईं। इस दौरान दिव्यांगजनों को उपकरणों का वितरण किया गया। साथ ही खिचड़ी भोज का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर सदर विधायक ने कहा आज मकर संक्रांति के मौके पर दिव्यांगों को उपकरण प्रदान किये गए हैं ताकि लोगों को अपने जीवन जीने में आसानी हो सके। सांसद प्रो० कठेरिया ने दिव्यांगों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान अच्छे शरीर के रूप में हमारा निर्माण करता है लेकिन कुछ कारणों के कारण या प्राकृतिक कारणों से हमारे शरीर मे विकलांगता आ जाती है। भगवान ऐसे शरीर वालों को मानसिक रूप से या अन्य तरीके से सक्षम बना देता है। आज जो उपकरण दिए जा रहे हैं उससे आपके जीवन मे सरलता और सुगमता होगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को उपकरण मिलेंगे लेकिन काफी लोग वंचित रह जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों से कहता हूं कि लिस्ट बना कर एक और शिविर लगाकर बचे हुए लोगों को उपकरण उपलब्ध कराएं।

दिव्यांगजनों के समानता अधिकार कानून पर बोलते हुए सांसद ने कहा कि कानून बन गया है लेकिन किसी टेक्निकल फाल्ट के चलते लागू नही हो पा रहा है। अगर वह सभी आयेंगे और बताएंगे क्या समस्या है उस पर भी देखा जायेगा। सांसद विधायक ने कार्यक्रम में आये अतिथियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत,महामंत्री प्रशांत राव चौबे,अन्नू गुप्ता, शिवकांत चौधरी,जिला मंत्री जितेंद्र गौड़,उपाध्यक्ष मुकेश यादव,पंकज दीक्षित,विकास भदौरिया समेत पार्टी के कई नेता और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

अर्जुन सिंह भदौरि‍या ने कि‍या ‘लाल सेना’ का गठन

जि‍ले में अर्जुन सि‍हं भदौरि‍या ने गांवों के लोगों  को संगठि‍त कर सशस्‍त्र लाल सेना बनाकर क्रान्‍ि‍त के लि‍ये  पूर्ण  तैयारी कर ली थी।...

शिक्षाविद

कैलाश चंद्र यादव: नव युग के शिक्षा क्रांतिकारी का प्रेरणादायक सफ़र

कैलाश चंद्र यादव एक प्रख्यात शिक्षाविद् हैं जो पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, मानिकपुर मोड, ग्वालियर बाईपास, इटावा और पानकुंवर इंटरनेशनल स्कूल, सराय दयानत के प्रबंधक...

राजनीतिज्ञ

नीतू नारायन मिश्रा : जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा एवं आदर्श समाजसेविका  

नीतू मिश्रा का जन्म 12 अगस्त 1987 को इटावा जिले में हुआ। उनके पिता का नाम विनोद शर्मा हैं और माता का नाम मीरा...

प्रशासनिक अधिकारी

जनता के साथ खड़े रहने वाले जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत कुमार शुक्ल(IAS)

शुभ्रांत कुमार शुक्ल का जन्म 1 जनवरी 1970 को उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में हुआ। प्रारम्भिक जीवन से ही वे अध्ययन में अत्यंत...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा रत्न न्यायमूर्ति प्रेम शंकर गुप्त का हिन्दी भाषा के लिए अद्वितीय योगदान

प्रारंभिक जीवन न्यायमूर्ति श्री प्रेम शंकर गुप्त का जन्म 15 जुलाई 1930 इटावा में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ। उनका जन्म ऐसे समय में...

पत्रकार

वी पी राजन: पत्रकार, जनप्रतिनिधि और समाज सेवक का अनूठा संगम

वरिष्ठ पत्रकार वी पी राजन, जिनका पूरा नाम वीर पाल सिंह राजन है, इटावा के प्रसिद्ध और सम्मानित पत्रकारों में से एक हैं। उनका...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी