स्वच्छ रेस्टोरेंट-ढाबों के संचालक होंगे सम्मानित

Share This

इटावा। इटावा स्वच्छ भारत मिशन नगरीय फेज -2 के तहत स्वच्छ ढाबा अभियान की शुरुआत नगर पालिका परिषद इटावा के अधिशाषी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के निर्देशन में तथा स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के डी सी हिमांशु यादव,डी पी एम सुनील कुमार तथा राज्य पुरष्कार प्राप्त ब्राण्ड एम्बेसडर स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) के हरीशंकर पटेल की देख रेख मे संचालित किया जाना तय है।

निकायों में संचालित ढाबों व रेस्टोरेंट से निकलने वाले अपशिष्ट का वैज्ञानिक विधि से निस्तारण करने के लिए अभियान चलाकर उन्हें प्रेरित किया जायेगा। इसके लिए एक स्टार,तीन स्टार व पांच स्टार की रेटिंग का मानक तय किया गया है।
शहर मे ढाबा व रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अगर वे अपने दाबा व रेस्टोरेंट में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे रहे हैं,तो उनको निकायों द्वारा पुरुस्कृत भी किया जाएगा। पुरुस्कृत करने के लिए शासन की इच्छानुसार स्वच्छ ढाबा अभियान चलाया जा रहा है।
ढाबा व रेस्टोरेंट प्रतिष्ठानों से प्रतिदिन भारी मात्रा मे निकलने वाले अपशिष्ट को संचालक स्वयं वैज्ञानिक विधि से निस्तारण कर सकें इसके लिए उन्हें प्रेरित भी किया जाएगा। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 12 जनवरी तक ढाबों व रेस्टोरेन्टो पर कार्यक्रम चलाये जायेंगे।
सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग ढाबे पर नहीं किया जाना चाहिए।
सार्वजनिक उपयोग के लिए दो डस्टबीन 1-हरा, 2-नीला रखना आवश्यक है।सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग निपटाने की व्यवस्था हो। ढाबे में लोगो के लिए शौचालय साफ- सुथरा होना चाहिए। ओ डी एफ श्रेणी की सभी शर्तो को पूरा करना अनिवार्य होगा।गूगल मैप या टॉयलेट लोकेटर पर ढाबे के शौचालय की लोकेशन अपलोड होनी चाहिए।ढाबों के आस पास कूडे का ढेर नही होना चाहिए। स्वच्छता सन्देश वाल पोस्टर व चित्र ढाबों पर लगाना होगा।
ढाबे द्वारा एक स्टार की सभी शर्तो को पूरा करना होगा। इसके साथ ही गीले अपशिष्ट (कंपोस्टिंग या कॉम्पैक्ट बायोगैस) की उपलब्धता ढाबा पर होनी चाहिए।ढाबा पर साफ पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।
पांच स्टार रेटिंग के लिए एक व तीन स्टार की सभी शर्तो को पूरा करना होगा।गीला व सूखा दोनों प्रकार के कचरे को दोबारा उपयोग में लाने के लिए संचालक स्वयं प्रयास करते हो। ढाबा जीरो वेस्ट और तीन आर (रिड्स,रि-यूज व रिसाइकिल) के नियम को फॉलो करना होगा।ढाबे पर वेस्ट टू वंडर (आइटम) सेल्फी प्वाइन्ट बनाना होगा।
पांच से 12 जनवरी तक चिह्नित ढाबों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा।
13 जनवरी से 20 मार्च तक चिन्हित रेस्टोरेंट व ढाबों की मॉनिटरिंग टीम द्वारा की जाएगी।
20 से 31 मार्च तक रेटिंग के आधार पर संचालकों को पुरुस्कृत किया जाएगा।
इस अभियान से ढावा व रेस्टोरेंट पर स्वच्छता सुनिश्चित होगी।ढाबा व रेस्टोरेंट पर पहुंचने वाले लोग भी स्वच्छता के प्रति जागरूक होगें।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

जौनपुर राज्य के अधीन रहा इटावा

इस अवसर पर इटावा  के राजपूतों को वश में करने के लि‍ये आक्रमण कि‍या गया। आगे चलकर दि‍ल्‍ली के सुल्‍तानों  की शक्‍ि‍त लगातार क्षीण...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

इटावा में ज़मीन से उठकर दिलों तक पहुंचा एक नाम – भाजपा नेता शरद बाजपेयी

शरद बाजपेयी का जीवन इटावा की सामाजिक-राजनीतिक चेतना में एक प्रेरक कहानी के रूप में देखा जाता है। वे उन चुनिंदा नेताओं में शामिल...

प्रशासनिक अधिकारी

अभिनव रंजन श्रीवास्तव एक प्रभावी प्रशासनिक अधिकारी और कुशल टीम प्रबंधक

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक सेवा में अपनी कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले इटावा के अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव आज...

प्रमुख संस्थान

एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस : उत्तर प्रदेश की प्रमुख सिक्योरिटी सर्विस

सिक्योरिटी सर्विस के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने 2005 में पसरा एक्ट का प्रावधान किया था। इस अद्यादेश के तहत, इटावा जनपद में...

चिकित्सक

डॉ. डी. के. दुबे : एक प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ

जनपद इटावा सहित आस-पास के जिलों में हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में डॉ. डी. के. दुबे का नाम प्रमुखता से लिया जाता है,...

चर्चित व्यक्तिव

इटावा के ‘फैब फोर’: आकर्षक व्यक्तित्व और बेमिसाल प्रशासन का परफेक्ट कॉम्बो

इटावा में इन दिनों चार प्रमुख अधिकारियों की चर्चा जोरों पर है। जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी...

पत्रकार

पत्रकारिता में नित नए आयाम स्थापित करती वंदना यादव की साहसिक यात्रा

इटावा के छोटे से बीहड़ी गांव मड़ैया अजबपुर की रहने वाली वंदना यादव, इस बात का जीता-जागता उदाहरण हैं कि बेटियां किसी से कम...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी