Sunday, April 27, 2025

जब तक सूरज- चंदा चमके, तब तक ये हिंदुस्तान रहे

Share This

 

इटावा– इटावा महोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में पल्लवन कविता पाठ प्रतियोगिता के अंतिम चरण में मंचीय प्रस्तुति की गई। प्राथमिक चरण में जनपद के नगरीय व ग्रामीणांचल के विद्यालयों से कनिष्ठ वर्ग में 477 प्रतिभागियों के वीडियो प्राप्त हुए थे। जिसमें से 23 प्रतियोगियों का चयन अंतिम चरण हेतु हुआ। जबकि वरिष्ठ वर्ग में 184 वीडियो प्राप्त हुए थे, जिनमें से 20 प्रतिभागियों का चयन हुआ। अंतिम चरण की प्रतियोगिता में मंचीय प्रस्तुति में शिक्षक संजय दुबे की पुत्री आराध्या दुबे (जयोत्री एकेडमी भरथना) ने ‘‘जब तक सूरज-चंदा चमके, तब तक ये हिंदुस्तान रहे‘‘ कविता गाकर समां बांध दिया। पूरा पाण्डाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। निर्णायक मंडल के निर्णय के आधार पर कनिष्ठ वर्ग में आराध्या दुबे ने विशेष पुरुस्कार प्राप्त किया। उन्हें प्रमाण पत्र, मैडल और धनराशि देकर सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता की तैयारी आराध्या दुबे ने शिक्षक रामजी शर्मा के दिशा निर्देशन में की। पल्लवन कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन पहल संस्था के अध्यक्ष डा0 राजीव राज एवं संयोजन समिति के सदस्यों ने किया। प्रतियोगिता में पुरुस्कार प्राप्त करने पर जयोत्री एकेडमी के निदेशक नितिन पोरवाल, प्रधानाचार्य योगेंद्र मिश्रा आदि शिक्षकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Share This
spot_img
Desk Etawah Live
Desk Etawah Livehttps://etawahlive.com/
इटावा से जुडी ख़बर हमें भेंजें, Email - etawah.news@gmail.com, Mob :- 7017876573
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017876573, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

हमारा इटावा

शिक्षाविद

राजनीतिज्ञ

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

चिकित्सक

चर्चित व्यक्तिव

पत्रकार

टॉप आर्टिकल्स