Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेपरशुराम सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, मेधावी सम्मान समारोह 23 जुलाई को...

परशुराम सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, मेधावी सम्मान समारोह 23 जुलाई को होगा

परशुराम सेवा समिति की बैठक सम्पन्न, मेधावी सम्मान समारोह 23 जुलाई को होगा                                     इकदिल, इटावा- परशुराम सेवा समिति उ.प्र. की एक आवश्यक बैठक आदर्श प्राथमिक विद्यालय मोहल्ला कायस्थान इकदिल में सम्पन्न हुई l बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सुशील सम्राट ने की तथा संचालन प्रदेश महामन्त्री जयशिव मिश्रा ने किया l बैठक में संगठन की मजबूती के लिए सदस्यता अभियान चलाने एवं इसी माह में आयोजित होने वाले मेधावी सम्मान समारोह की तैयारियों की रूपरेखा तय की गयी l बैठक में सर्व सम्मति से तय किया गया कि मेधावी सम्मान समारोह 23 जुलाई दिन रविवार को पूर्वान्ह 11 बजे से इकदिल में आयोजित किया जाएगा l बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव मुकेश दीक्षित,प्रतीक तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गीतिका तिवारी, पूर्व महासचिव धर्मेंद्र दुबे, राज तिवारी आदि उपस्थित रहे l

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें