Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेनहर में नहाने गया किशोर हुआ लापता

नहर में नहाने गया किशोर हुआ लापता

जसवंतनगर- नगला तिवारी पास नहर में नहाने गया तुलसीनगर निवासी 17 वर्षीय किशोर पानी में डूबा, पुलिस मौके पर तलाश जारी
बलरई के ग्राम तुलसीनगर निवासी संकित कुमार पुत्र  राम अवतार अपने दोस्तों के साथ नगला तिवारी पुल के समीप नहर में नहाने गया था। वह नहा रहा था ,तभी अचानक  पानी में डूबकर लापता हो गया। उसके दोस्तों ने उसे काफी खोजा,जब वह नहीं मिला, तो सूचना उसके परिजनों व बलरई को पुलिस दी गई। थाना प्रभारी अल्मा अहिरवार मय फोर्स के घटनास्थल पर पहुंचे। उप जिलाधिकारी कौशल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पुलिस अतुल प्रधान ने भी घटना स्थल पहुंचकर गोताखोरों की टीम को बुलाया और किशोर को खोजने का आनन फानन में अभियान शुरू कराया, मगर कई घंटे बीत जाने के बावजूद किशोर का अता पता नहीं चल सका था। किशोर के परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें