Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेमहिलाएं हिंसा अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं पुलिस उनकी सेवा व सुरक्षा...

महिलाएं हिंसा अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं पुलिस उनकी सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर एसएसपी

रिपोर्ट – प्रेम कुमार शाक्य 

जसवंतनगर/इटावा। जिस घर में नारी का सम्मान नहीं होता उस घर का सर्वनाश होता है। महिलाएं हिंसा अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएं पुलिस उनकी सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।

यह बातें एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहीं। वे यहां ब्लॉक सभागार में आयोजित मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाएं शक्ति व त्याग की प्रतिमूर्ति होती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं अपने महत्व को समझें। वे खुद में शक्तिशाली व अमूल्य हैं‌। घर परिवार की जिम्मेदारियों के अलावा बाहर भी निकलें तथा ज्ञान बढ़ाएं और राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें। उन्होंने यह भी कहा कि वे बच्चों को अच्छे संस्कार दें इंटरनेट पर मौजूद अच्छी बातों को ग्रहण करें।
एसएसपी श्री वर्मा ने साइबर क्राइम पर भी विस्तृत प्रकाश डाला तथा इससे बचने के उपाय भी बताए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अपराधिक समस्या के लिए पुलिस को 112 नंबर पर शिकायत करें पुलिस उनकी मदद के लिए अतिशीघ्र पहुंचेगी। शिकायत बेजा परेशान करने के उद्देश्य से नहीं की जानी चाहिए।
इस दौरान एसपी सिटी कपिल देव सिंह, सीओ अतुल प्रधान, इंस्पेक्टर मुकेश सोलंकी, सीडीपीओ उत्तम कुमार, मुख्य सेविका रमाकांती यादव के अलावा तमाम महिला पुलिसकर्मी मौजूद रहीं।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी पेन चॉकलेट व मिशन शक्ति के पत्रक भी वितरित किए। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरक प्रसंगों के अंतर्गत जागरूक किया तथा कहा कि वे मिशन शक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें