Saturday, September 28, 2024
Homeखबरेसिर्फ झूठे वादे करती है भाजपा सरकार- शिवपाल सिंह यादव (राष्ट्रीय महासचिव-सपा)

सिर्फ झूठे वादे करती है भाजपा सरकार- शिवपाल सिंह यादव (राष्ट्रीय महासचिव-सपा)

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किया। सिर्फ झूठे वादे करने वाली इस सरकार से बडा कोई बेईमान नहीं है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पूरे प्रदेश/देश को लूटा है।

रविवार को नगर निकाय निर्वाचन के चलते नगर पालिका परिषद भरथना से अध्यक्ष पद के अधिकृत उम्मीदवार अजय यादव गुल्लू के समर्थन में कस्बा के जवाहर रोड स्थित अवध गार्डन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए पूर्व कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में लोगों की परेशानी दूर होती थी, हमने अपनी सरकार में बिजली, पानी, खाद, सडकों आदि मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति का उचित प्रबन्ध कराया। लेकिन भाजपा के लोग व इनकी सरकार काम नहीं करती, वश झूठ पर झूठ बोलना ही इनका प्रमुख कार्य है। उन्होंने नगर पालिका चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील के साथ कहा कि यह सम्मान व प्रतिष्ठा की लडाई है।

कबीना मंत्री श्री यादव ने सत्ताधारी सूबे की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि यह सरकार संविधान, लोकतंत्र, कानून को नहीं मानती। केवल बेईमानी को बढावा देना इनका मुख्य उद्देश्य है। वर्तमान सरकार ने किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, बेरोजगारों का साथ नहीं दिया है।

बीते दिन कस्बा में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री/स्वास्थ्य मंत्री के आगमन पर चुटकी लेते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश का पूरा स्वास्थ्य विभाग वेंटीलेटर पर है। उन्हीं के विभाग के अधिकारी, उनकी बात नहीं सुनते। ईमानदारी की बात करने वाली भाजपा सरकार से जनता निराश हो गई है। इससे भारतीय जनता पार्टी घबराई है। इसलिए इनके मंत्री, अधिकारियों से जिताने की बात कहने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र में भाजपा सरकार को हटाने के लिए पूरा विपक्ष एक हो रहा है। आगामी लोकसभा 2024 में बदलाव होगा। इससे पहले सपा प्रत्याशी अजय यादव गुल्लू व उनके सहयोगियों ने सपा राष्ट्रीय महसचिव शिवपाल सिंह यादव का भव्य माला, पट्टिका पहनाकर, गदा व तलवार भेंटकर गर्मजोशी के साथ स्वागत सम्मान व अन्य आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मान किया। जनसभा के दौरान विधायक प्रदीप यादव, राघवेन्द्र गौतम, पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, विधायक प्रतिनिधि ध्रुव यादव चीनी, पूर्व मंत्री अशोक यादव, श्रीकृष्ण यादव, प्रेमदास कठेरिया, सुरेन्द्र यादव बाबूजी, मनोज यादव बण्टी, सार्थक यादव छोटू, प्रताप वर्मा, उमेश चन्द्र यादव, के0के0 यादव सहित सैकडों सपा समर्थकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें