Sunday, September 22, 2024
Homeखबरेछात्र-छात्राओं ने अपने दादा-दादी का किया सम्मान

छात्र-छात्राओं ने अपने दादा-दादी का किया सम्मान

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- होली प्वाइण्ट एकेडमी में छात्र-छात्राओं द्वारा मंगलवार को ग्रांड पेरेंट्स डे बड़े ही धूमधाम से उमंगता के साथ मनाया गया। जिसमें कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था के निदेशक डा0 प्रदीप चन्द्र पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य डा0 आर0के0 पाण्डेय ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन करके किया। तदुपरान्त आगन्तुक अतिथियों का विद्यालय में अध्ययनरत उनके पाल्यों द्वारा तिलक वन्दन एवं माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। जिसमें संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं को संस्कारवान बनाने के उद्देश्य से आयोजित उक्त कार्यक्रम की सभी बुजुर्गों से एकसुर में सराहना की। वहीं संस्था निदेशक डा॰ प्रदीप चंद्र पाण्डेय ने कहा कि दादा-दादी हमारे परिवार के सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ होते हैं। उनके अनुभव और प्यार से हम बहुत कुछ सीखते हैं। आज के दिन ही नहीं, अपितु प्रत्येक दिन उन्हें सम्मान देना चाहिए। कार्यक्रम में गोपाल मिश्र, शिवप्रकाश, दाताराम, रामबाबू, राजेश कुमारी, शोभा देवी, फूलमती, राम सिंह यादव, केतकी देवी, गुरूनारायण कठेरिया, प्रेम सिंह यादव, गिरजेश कुमार सिंह, मूलचंद्र प्रजापति, रामहंस, नीला देवी, मुकेश सिंह, ममता, रामबाबू यादव, अंजली यादव, मलखान सिंह आदि वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति रही।

इटावा का पोल

spot_img
spot_img
हमारा इटावा
प्रशासनिक अधिकारी
चिकित्सक

Advertisements

spot_img

आज की खबरें