उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि योग, आयुर्वेद, भारतीय संगीत, नृत्य और पारंपरिक कलाएं आज भारत की वैश्विक पहचान एवं सॉफ्ट पावर का महत्वपूर्ण आधार बन रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के माध्यम से धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। प्रदेश में विकास के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहा है।
