भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर शुक्रवार को पागलबाबा का जन्मोत्सव बडे ही श्रद्धाभाव व उमंगतापूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

संस्था के पीठाधीश्वर श्याम सुन्दर चौरसिया के दिशा निर्देशन में आकर्षक साज-सज्जा के बीच प्रातः श्रीश्री 1008 लीलानंद ठाकुर पागल बाबा का अभिषेक कराया गया। तदुपरान्त भजन कीर्तन पूजन आदि के उपरान्त मन्दिर भ्रमण हेतु पागलबाबा की पालकी यात्रा निकाली गयी। साथ ही संगीतमयी ध्वनियों के बीच सैकडों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पागलबाबा का जन्मोत्सव बडे ही श्रद्धाभाव व उमंगतापूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
