इकदिल:- कस्बा इकदिल के मोहल्ला कायस्थान निवासी एवं परशुराम सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुशील सम्राट के पिता श्री राम अवतार तिवारी का 84 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। वह श्री ज्ञान चन्द्र जैन वैद्य इंटर कॉलेज इकदिल के पूर्व प्रवक्ता तथा आदर्श प्राथमिक विद्यालय इकदिल के प्रबंधक थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
श्री राम अवतार तिवारी के निधन पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, पत्रकार बृजेश शुक्ला, ऋषि चतुर्वेदी, मधुर शर्मा, बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, हरिप्रकाश चौधरी, अवधेश चतुर्वेदी तथा राजेश तिवारी विवोली, विनय कुमार द्विवेदी, गोपाल जी मिश्रा, राजेंद्र देव दुबे, आशुतोष त्रिपाठी, गोपाल मिश्रा सहित अनेक लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
शोक व्यक्त करने पहुंचे लोगों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वह पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।उनके निधन से परिवार, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है।
