एसएमजीआई कॉलेज में करियर काउंसलिंग सेमिनार, युवाओं को रोजगार और कौशल विकास की दी जानकारी

Share This

इटावा, 30 सितंबर। एसएमजीआई कॉलेज, इटावा के सभागार में बुधवार को जिला सेवायोजन कार्यालय इटावा एवं मॉडल करियर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय वृहद करियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को करियर के बेहतर विकल्पों की जानकारी देने के साथ ही सेवायोजन विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना रहा।

क्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि काउंसलर  शीबा खान, जिला सेवायोजन अधिकारी  विपिन कुमार, काउंसलर दीपक कुमार सिंह, चौ. चरण सिंह डिग्री कॉलेज हेवरा के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा तथा एसएमजीआई कॉलेज के निदेशक डॉ. यू. एस. शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और करियर से संबंधित विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की।

मुख्य अतिथि काउंसलर शीबा खान ने विद्यार्थियों को करियर के नए आयामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहते हुए सही दिशा में निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के साथ केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार तथा सेवायोजन विभाग द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं को उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाते हुए अपने कौशल को लगातार विकसित करना चाहिए। साथ ही उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की पूर्ति में युवाओं से सकारात्मक योगदान देने की अपील की।

जिला सेवायोजन अधिकारी श्री विपिन कुमार ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय तीव्र प्रतिस्पर्धा का है और ऐसे में सही समय पर सही करियर का चुनाव करना बेहद आवश्यक है। उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने विद्यार्थियों से सेमिनार के दौरान प्राप्त जानकारी को अपने करियर निर्माण में उपयोग करने तथा आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर प्रयास करने को कहा।

काउंसलर दीपक कुमार सिंह, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार ने युवाओं को रोजगार के उपलब्ध अवसरों और कौशल विकास से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं के कौशल विकास और रोजगार के लिए सरकार की ओर से विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को एनसीएस पोर्टल और रोजगार संगम पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि इन पोर्टलों के माध्यम से युवाओं को सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों तथा विभिन्न रोजगार मेलों की जानकारी समय पर प्राप्त हो सकती है।

चौ. चरण सिंह डिग्री कॉलेज हेवरा के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को करियर चयन के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने इंटरव्यू की तैयारी, व्यक्तित्व विकास तथा बदलते डिजिटल दौर में रोजगार के बदलते स्वरूप पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को डिजिटल मार्केटिंग, लॉजिस्टिक्स और डेटा एनालिसिस जैसे नए क्षेत्रों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब देकर उनकी करियर संबंधी शंकाओं का समाधान भी किया।

सेमिनार के दौरान छात्र-छात्राओं को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल, करियर विकल्पों की पहचान, प्रतियोगी माहौल में स्वयं को तैयार करने और उपलब्ध सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी की तलाश तक सीमित न रखकर उन्हें कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और बेहतर करियर योजना के लिए प्रेरित करना भी रहा।

एसएमजीआई कॉलेज के निदेशक डॉ. यू. एस. शर्मा ने सेवायोजन विभाग एवं मॉडल करियर सेंटर का कॉलेज में इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार के करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम उपयोगी हैं, क्योंकि इनके माध्यम से उन्हें शिक्षा के बाद उपलब्ध रोजगार एवं करियर विकल्पों की जानकारी मिलती है। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर एसएमजीआई कॉलेज एवं सेवायोजन विभाग के शिक्षकगण, गैर-शिक्षण कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सेमिनार के माध्यम से युवाओं को करियर निर्माण, कौशल विकास और रोजगार से जुड़े विभिन्न अवसरों की जानकारी दी गई तथा उन्हें अपने भविष्य के लिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

राष्ट्रवादी स्वर : राष्ट्रकवि रामदास वर्मा निर्मोही

राष्ट्र यज्ञ में सैनिक वन , प्राणों की आहुति डालेगें। स्वतंत्रता हित विश्व युद्ध में, सावरकर व्रत पालेंगे।। यह कोई और नही राष्ट्रकवि "बल्लभ" जी के...

शिक्षाविद

अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्ट शिक्षा का पर्याय, इटावा में केमिस्ट्री के सर्वश्रेष्ठ गुरु: विपिन पटेल

विपिन पटेल इटावा में शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्होंने अपने समर्पण और मेहनत से हजारों छात्रों को सफलता की राह...

राजनीतिज्ञ

जनसंपर्क, सामाजिक सक्रियता और विकास कार्यों के बीच आगे बढ़ती अंशुल यादव की राजनीतिक यात्रा

इटावा की राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने वाले युवा नेताओं में अभिषेक यादव अंशुल का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। 29 सितंबर...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

हर अवसर के लिए परफेक्ट साड़ी और सूट – सरदार जी साड़ी हाउस, इटावा

इटावा की प्रसिद्ध सुपर मार्केट, तिकोनिया में स्थित "सरदार जी साड़ी हाउस" एक ऐसा प्रतिष्ठान है जहाँ फैंसी साड़ियों और सलवार सूट की शानदार...

चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा: एक समर्पित बाल रोग विशेषज्ञ और नवजात शिशु चिकित्सक

डॉ. शिवओम वर्मा एक उभरता हुआ नाम जो इटावा में नवजात शिशु और बालरोग विशेषज्ञ के रूप में विख्यात है। वह कुशल और अनुभवी...

चर्चित व्यक्तिव

शब्दों के जादूगर स्व. व्रजेंद्र गौड़ का इटावा से फिल्मी दुनिया में फिल्मफेयर तक का सफ़र

व्रजेंद्र गौड़ का जन्म 1 अप्रैल 1925 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ। वे हिंदी सिनेमा के एक प्रतिभाशाली पटकथा और संवाद लेखक...

पत्रकार

अन्नू चौरसिया: एक युवा और कर्मठ पत्रकार

अन्नू चौरसिया का जन्म 4 जुलाई 1990 को इटावा के मशहूर मोहल्ला पुरबिया टोला में हुआ। उनके पिता का नाम स्व. लालचंद्र चौरसिया और...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

उर्मिला शाक्य: “द लेडी कैफे” की प्रबंधक एवं ब्यूटी वेलनेस सेवाओं की अग्रणी विशेषज्ञ

उर्मिला शाक्य इटावा के बेहतरीन ब्यूटी सलून "The Lady Cafe- Makeup Studio, Salon and Academy"  की प्रबंधक हैं। वह ब्यूटी और वेलनेस सेवाओं में...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...