धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति की धरोहर- अजय यादव (चैयरमैन)

Share This

भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी संस्कृति की धरोहर हैं। इन्हें जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजन आने वाली पीढियों को प्राचीन रीति-रिवाज व परम्पराओं से परिचित करवाते हैं।

उक्त बात गुरूवार को श्री महावीर जी महाराज मोती मन्दिर मेला समिति भरथना के तत्वाधान् में लंगूर की मठिया प्रांगण में बुढवा मंगल के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय मंगल महोत्सव के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू ने कही। मेला-दंगल के सहयोगियों के सम्मान के साथ सम्पन्न हुए समापन समारोह में समिति संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, अध्यक्ष राज नारायण यादव राजू, मंत्री मदन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने मुख्य अतिथि श्री यादव का पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। तदुपरान्त समिति द्वारा सभी मंचासीन संरक्षकों पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, राजेन्द्र चौधरी, बलखण्डी सेंगर, राजेन्द्र दीक्षित पप्पू, अशोक चोपडा, भगवान दास शर्मा, विनोद वर्मा, भूरे पाल आदि के साथ रामलीला कमेटी संरक्षक सत्यप्रकाश यादव राजा व धार्मिक अनुष्ठान के विशेष सहयोगी साधु सन्तों, पत्रकारों, विद्युत, साउण्ड, टेण्ट, डेकोरेशन आदि व्यवस्थापकों सहित समिति के पदाधिकारियों का पट्टिका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर अमन चौधरी, रानू यादव, प्रताप यादव, जीतू भदौरिया, संजीव यादव, धर्मेन्द्र शाक्य, मदन तोमर पंकज पोरवाल सहित समस्त समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद वर्मा ने किया।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

गोलियां चलती रहीं, ‘वंदे मातरम्’ गूंजता रहा: इटावा के तीन अमर शहीदों की शौर्य गाथा

31 मार्च 1931 की वह सुबह ताखा क्षेत्र के लिए किसी उत्सव से कम नहीं थी। नगला ढकाऊ की गलियों में खुशियों की लहर...

शिक्षाविद

सफल उद्यमी से शिक्षाविद् : अतिवीर सिंह यादव का अनोखा सफ़र

अतिवीर सिंह यादव एक ऐसे प्रख्यात व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने परिश्रम और संघर्ष से शिक्षा के क्षेत्र में अपना नाम रोशन किया हैं। अतिवीर सिंह...

राजनीतिज्ञ

समाजवादी विचारधारा के इटावा में सबसे मजबूत राजपूत नेता आशीष राजपूत

आशीष राजपूत का जन्म 09 अक्टूबर 1966 को जनपद इटावा के प्रतापनेर क्षेत्र के चौगान गांव में हुआ। यह क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि...

प्रशासनिक अधिकारी

प्रमुख संस्थान

इटावा में पारंपरिक मारवाड़ी खाने का अद्वितीय स्थान : चोखो थाली

इटावा में चोखो थाली न केवल अपने उत्कृष्ट भोजन के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहाँ का माहौल और आतिथ्य भी अद्वितीय है। जैसे ही...

चिकित्सक

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा : बेहतरीन चिकित्सक, पर्यावरण के सरंक्षक और क्रिकेट प्रेमी

डॉ आनंद सिंह कुशवाहा, चिकित्सा अधीक्षक जिला पुलिस चिकित्सालय इटावा, का जन्म 6 जुलाई 1984 को हुआ। उनके पिता का नाम श्री सर्वेश कुशवाहा...

चर्चित व्यक्तिव

‘लपेटे में नेताजी’ से देश के घर-घर तक पहुँची कवि अवनीश त्रिपाठी की आवाज

इटावा की धरती ने समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं को जन्म दिया है, जिन्होंने अपनी मेहनत, प्रतिभा और समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर...

पत्रकार

इटावा की एक कलम, पांच दशक और अनगिनत कहानियां — वेदव्रत गुप्ता

किसी व्यक्ति की पहचान केवल उसकी उपलब्धियों से नहीं होती, बल्कि उस लंबी यात्रा से होती है जिसमें संघर्ष, अनुभव, निरंतरता और समाज के...

टॉप आर्टिकल्स

मुलायम सिंह यादव : इटावा का वो बेटा, जिसने बदल दी देश की सियासत

कभी-कभी इतिहास बड़े शहरों के महलों में नहीं, बल्कि गांव की कच्ची पगडंडियों और खेतों की मिट्टी में जन्म लेता है। 22 नवंबर 1939...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

रूबी शर्मा: इटावा की एक प्रेरणादायक समाजसेवी

रूबी शर्मा, एक समर्पित और प्रेरणादायक समाजसेवी, जनपद इटावा में अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए जानी जाती हैं। वे नेकी मानव सेवा संस्थान की...

पूर्व अधिकारी

अजय कुमार गौतम(IAS), मुख्य विकास अधिकारी, इटावा, कवि हृदय और एक कुशल प्रशासक

शिक्षा और प्रारंभिक जीवन: अजय कुमार गौतम का जन्म 11 सितंबर 1995 को सिद्धनगर, गंजडुंडवारा, कासगंज, उत्तर प्रदेश में हुआ। उनकी शिक्षा बाबा कढ़ेरा सिंह...