नहरों की सिल्ट सफाई में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से समझौता न हो: डीएम

Share This

इटावा। रबी फसली वर्ष 2026-27 के तहत जनपद में प्रस्तावित नहरों की सिल्ट सफाई कार्यों को लेकर जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि सिल्ट सफाई का कार्य केवल कागजी औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में जनपद की नहरों की स्थिति और प्रस्तावित सफाई कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इटावा प्रखंड के अंतर्गत निचली गंगा नहर की 65 शाखाएं, भोगनीपुर प्रखंड के अंतर्गत 41 शाखाएं तथा सिंचाई खंड औरैया-दिबियापुर के अंतर्गत 3 नहरें हैं। जनपद में कुल 109 नहरों की लंबाई 704.529 किलोमीटर है, जिनमें सिल्ट सफाई का कार्य प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सफाई कार्य के दौरान नहरों का निर्धारित लेवल किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होना चाहिए। संबंधित अधिकारी स्थल पर मौजूद रहकर कार्य की गुणवत्ता और प्रगति की नियमित निगरानी करें। उन्होंने कहा कि नहरों में जल प्रवाह बाधित न हो तथा तकनीकी मानकों के अनुरूप कार्य कराया जाए, ताकि नहरों के अंतिम छोर तक किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध हो सके।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्थाओं एवं ठेकेदारों का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। जिन एजेंसियों का पूर्व प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, उन्हें टेंडर प्रक्रिया में प्राथमिकता न दी जाए। डीएम ने कहा कि गुणवत्ता की पुष्टि होने के बाद ही कार्यों का सत्यापन किया जाए और किसी भी स्तर पर मानकों से समझौता न किया जाए।

बैठक में नहरों से निकलने वाली मिट्टी एवं सिल्ट के निस्तारण पर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निकाली गई मिट्टी का उचित आकलन कर नियमानुसार उसकी नीलामी की कार्रवाई की जाए। साथ ही कार्य प्रारंभ होने से पूर्व नहरों का स्थलीय निरीक्षण कर प्राथमिकता तय की जाए तथा पूरे अभियान के दौरान तकनीकी मानकों, जल प्रवाह और सिंचाई व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाए।

बैठक में आईएएस कोमल पुनिया सहित संबंधित विभागों और सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This
अपनी खबर या कोई समस्या इटावा लाइव पर निशुल्क प्रकाशित करने हेतु हमें Whatsapp - 7017070200, Email – etawah.news@gmail.com पर जरुर भेंजें।

Read more

वोट करें

हमारा इटावा

बाबर ने इटावा पर भी कि‍या था अधि‍कार

1528 ई0 में कालपी-कन्‍नौज के साथ ही बाबर ने इटावा पर भी अधि‍कार  कर लि‍या। इटावा की जागीर हुमायूं ने  उजबेग सुल्‍तान हुसैन को...

शिक्षाविद

डा0 यू0 एस0 शर्मा – प्रमुख शिक्षाविद, सर मदन लाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक

डा0 यू0 एस0 शर्मा का जन्म 10 जनवरी 1980 को उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गांगरौल नामक गांव में हुआ। इनका पूरा नाम...

राजनीतिज्ञ

सरिता भदौरिया : इटावा की आयरन लेडी और भाजपा की एक सशक्त नेता

इटावा की राजनीति में जब भी महिलाओं के योगदान की बात होती है, तो सरिता भदौरिया का नाम अग्रणी रूप से लिया जाता है।...

प्रशासनिक अधिकारी

नुमाइश से लेकर राहत कार्यों तक, इटावा के कर्मठ और जनप्रिय उपजिलाधिकारी : विक्रम सिंह राघव

विक्रम सिंह राघव उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा के उन युवा अधिकारियों में गिने जाते हैं जिन्होंने अपने ज्ञान, कार्यशैली और ईमानदारी से न केवल...

प्रमुख संस्थान

Aqua Plus Super: शुद्धता, सेहत और ताज़गी का प्रतीक

Aqua Plus Super—शुद्ध जल का भरोसेमंद ब्रांड Aqua Plus Super, निर्मल फ़ूड एंड बेवरेजेज द्वारा प्रस्तुत एक उच्च-गुणवत्ता वाला पेयजल ब्रांड है। यह ब्रांड शुद्धता,...

चिकित्सक

डॉ एस. एस. परिहार: दंत चिकित्सा में विशेषज्ञ एवं मरीजों के प्रति सेवा और समर्पण के प्रतीक

डॉ एस. एस. परिहार, जिनका जन्म 30 नवम्बर 1991 को औरैया जनपद में हुआ, एक उदार ह्रदय और मरीजों के प्रति समर्पित दंत चिकित्सा...

चर्चित व्यक्तिव

K. Asif: भारतीय सिनेमा के अद्वितीय निर्माता और दिग्गज निर्देशक

भारतीय सिनेमा में कई ऐसे दिग्गज निर्देशक हुए हैं, जो उन्हें एक अनुपम पहचान देने में सफल रहे हैं। K. Asif भी उन दिग्गजों...

पत्रकार

मरहूम पत्रकार मो. राशिद पत्रकारिता में निष्पक्षता और समर्पण की मिसाल

मोहम्मद राशिद, एक सम्मानित पत्रकार, जिन्होंने अपनी लेखनी से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक नई दिशा दी, का 13 दिसंबर 2024 को निधन हो...

टॉप आर्टिकल्स

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

व्यवसायी

सर्वेश यादव : एक समर्पित समाजसेवी और सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक

सर्वेश यादव, जनपद इटावा ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे भरोसेमंद सिक्योरिटी एजेंसी "एस.के. ग्रुप ऑफ सिक्योरिटी सर्विस" के प्रबंधक हैं। वे एक व्यवहार...

समाजसेवी

शरद तिवारी की अनमोल सेवा, लावारिस शवों को दिलाई गरिमामयी विदाई

शरद तिवारी: एक समर्पित समाजसेवी इटावा में शरद तिवारी का नाम समाज सेवा और मानवता के प्रति उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए जाना जाता है।...

पूर्व अधिकारी

जनहित के संकल्प के साथ 35 वर्षों की शासकीय सेवा: जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह

जिला पंचायत राज अधिकारी इटावा, बनवारी सिंह का जन्म 05 फरवरी 1966 को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के बालनपुर गाँव में हुआ। ग्रामीण...