भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी बुढवा मंगल के पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री महावीर जी महाराज मोती मन्दिर मेला समिति भरथना के तत्वाधान में लंगूर की मठिया पर तीन दिवसीय भव्य मेला व दंगल का आयोजन आगामी 22 से 24 सितम्बर तक होगा। साथ ही विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
उक्त धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियों को लेकर रविवार को मन्दिर प्रांगण में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें बताया गया कि बुढवा मंगल के पावन अवसर पर तीन दिवसीय मेला व दंगल का आयोजन आगामी 22 से 24 सितम्बर तक लंगूर की मठिया पर होगा। साथ ही 22 सितम्बर को सुन्दरकाण्ड, संगीतमयी आरती, स्वरूप दर्शन, दंगल व 23 सितम्बर को दंगल समापन व विशाल जबाबी कीर्तन व 24 सितम्बर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बैठक में प्रमुख रूप से मंचासीन समिति संरक्षक पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिओम यादव, पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, राजेन्द्र चौधरी, श्याम सुन्दर चौरसिया, भगवान दास शर्मा, विनोद वर्मा, बलखण्डी सेंगर आदि ने भी सम्बोधित किया। समिति अध्यक्ष राजू यादव, मंत्री मदन कुमार, कोषाध्यक्ष अमित कुशवाहा आदि ने आगन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर अनिल श्रीवास्तव, हाकिम सिंह यादव, रामशंकर वर्मा, भूरे पाल, रानू यादव, विपिन यादव, रामजी भदौरिया, प्रताप यादव, धर्मेन्द्र शाक्य सहित सैकडों गणमान्यजनों व समिति पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
