भरथना (रिपोर्ट- तनुज श्रीवास्तव, 9720063658)- लायन्स क्लब भरथना राधे-राधे के तत्वाधान में स्व0 कृष्णगोपाल उपाध्याय व ह्रदेश उपाध्याय की पुण्य स्मृति में गोपीराम दीक्षित राइस मिल गिरधारीपुरा भरथना में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें दो सैकडा से अधिक मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराकर दवाईयां लीं।
रविवार को कस्बा के मुहल्ला गिरधारीपुरा स्थित गोपीराम दीक्षित राइस मिल में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में डा0 रमाकान्त रावत, डा0 रजनी रावत, डा0 प्रवीन सिंह, डा0 आयोजिका दुबे, डा0 योगेन्द्र दुबे द्वारा चिकित्सीय परीक्षण किया गया। जिसमें करीब दो सैकडा से अधिक मरीजों ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण करवाकर दवाईयां ली व ई0सी0जी0, ब्लड, शुगर, यूरिन, बी0पी0 आदि जाँचें भी निःशुल्क करवायीं। इस दौरान संस्था के सुबोध दीक्षित, कुलदीप त्रिपाठी, अतुल कौशल, संजय पोरवाल, सुशान्त उपाध्याय, नेक्से पोरवाल, सी0के0 शुक्ला, भानु वर्मा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
