उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ एवं पोर्टल-वेबसाइट लॉन्च को लेकर उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS), सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को आउटसोर्स कार्मिकों के हितों की दिशा में महत्वपूर्ण और दूरदर्शी कदम बताया।
प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने कहा कि UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों के हित-संरक्षण, सेवा-सुरक्षा और पारदर्शी मानव संसाधन प्रबंधन को नई मजबूती मिलेगी। डिजिटल एकीकरण के जरिए व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।
उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कार्मिक विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों की कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में उनके श्रम को सम्मान देना तथा सेवा से संबंधित व्यवस्थाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना आवश्यक है। UPCOS इसी दिशा में एक प्रभावी कदम है।
कुलपति ने कहा कि पोर्टल और वेबसाइट के माध्यम से डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा मिलने से मानव संसाधन प्रबंधन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुगमता को बल मिलेगा। यह पहल प्रदेश में सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की प्रतिबद्धता को और मजबूत करने वाली है।
UPUMS सैफई के कुलपति प्रो. (डॉ.) अजय सिंह ने विश्वविद्यालय परिवार की ओर से UPCOS के शुभारंभ एवं इस महत्वपूर्ण पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हार्दिक बधाई एवं अभिनंदन प्रेषित किया। साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी आउटसोर्स कार्मिकों के उज्ज्वल भविष्य और बेहतर सेवा-सुरक्षा की कामना की।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि UPCOS के माध्यम से आउटसोर्स कार्मिकों से जुड़ी व्यवस्थाओं में सकारात्मक बदलाव आएगा और प्रदेश में पारदर्शी, तकनीक आधारित एवं कार्मिक हितैषी मानव संसाधन प्रबंधन को नई दिशा मिलेगी।
